सोना एक ऐसी धातु है, जिसका ज्यादा से ज्यादा भंडारण दुनिया का लगभग हर देश करना चाहता है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) ने बीते साल रिपोर्ट जारी कर दुनिया में सबसे अधिक सोने के भंडार वाले टॉप-10 देशों की सूची जारी की थी। इस सूची में अमेरिका, इटली और जर्मनी जैसे विकसित और शक्तिशाली देशों के साथ-साथ भारत का नाम भी शामिल है। यह आंकड़ा दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों के पास मौजूद सोने के भंडार के आधार पर तैयार किया गया है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
अमेरिका
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) की रिपोर्ट के अनुसार, गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में अमेरिका पहले स्थान पर है। पूरे विश्व में सबसे ज्यादा सोना रखने वाला देश अमेरिका है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, अमेरिका के पास 8,133.5 टन सोना है। यह उसके कुल विदेशी मुद्रा भंडार का 76.9 फीसदी है।
जर्मनी
गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में जर्मनी दूसरे स्थान पर है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, जर्मनी के आधिकारिक गोल्ड होल्डिंग 3,366.8 टन है। इसकी कुल विदेशी मुद्रा भंडार में 73 फीसदी हिस्सेदारी है। यूरोपीय देशों में जर्मनी के पास सबसे ज्यादा सोना है।
इटली
गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में इटली का विश्व में तीसरा स्थान है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, इटली के पास 2,451.8 टन सोना मौजूद है, जो कुल विदेशी मुद्रा भंडार का 68.4 फीसदी है। इटली यूरोपीय देशों में जर्मनी के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है, जिसके पास इतना सोना मौजूद है।
फ्रांस
गोल्ड रिजर्व रखने के मामले में फ्रांस का विश्व में चौथा स्थान है। यह यूरोप का तीसरा सबसे ज्यादा सोना रखने वाला देश है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक फ्रांस के पास 2,436 टन सोना मौजूद है, जो कुल विदेशी मुद्रा भंडार का 62.9 फीसदी है।