कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में अपना खौफ फैला रखा है। इस वायरस से अब तक एक लाख से भी ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं। वहीं, चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस दुनिया को मंदी की तरफ ढकेल रहा है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत को अब तक कोरोना वायरस से कितना नुकसान हुआ है। तो डालते हैं एक नजर,
कोरोना वायरस: एक महीने के अंदर हुए इन 5 बड़े नुकसान से कैसे उबरेगा भारत?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूडीज ने घटाई रेटिंग
कोरोना वायरस का सबसे बड़ा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। रेटिंग एजेंसी मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने भारत की रेटिंग को 5.4 से घटा कर 5.3 कर दिया है। दरअसल कोरोना वायरस के अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर को देखते हुए मूडीज ने 2020 के लिये भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 5.3 प्रतिशत कर दिया।
कोरोना वायरस से तीन लोगों की मौत
खबर लिखने तक भारत में अब तक कोरोना वायरस से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक इसके 125 मामले सामने आए हैं।
निवेशकों ने निकाले 37.97 करोड़ रुपए
कोरोना वायरस का दूसरा बड़ा असर भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों के पैसा निकालने से पड़ा है। कोरोना वायरस के फैलने के डर को देखते हुए विदेशी संस्थागत निवेशकों (FPII) ने भारतीय बाजार से केवल मार्च महीने में अब तक 37,97 करोड़ रुपए निकाल लिए हैं। मौजूद आंकड़ों के मुताबिक मंदी के डर से घबराए निवेशकों ने अब तक इक्विटी से 24,776.36 करोड़ रुपए निकाले हैं। वहीं, डेट मार्केट से अब तक विदेशी निवेशकों ने 13,199.54 करोड़ रुपए निकाले हैं।
Lower Circuit Breaker का करंट
13 मार्च 2020 को भारतीय शेयर बाजार को 45 मिनट के लिए रोकना पड़ा। दरअसल बाजार के खुलने के बाद कुछ मिनटों के भीतर ही कारोबार लड़खड़ा गया। इस दौरान निफ्टी 10 फीसद से ज्यादा टूटा वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 9.4 फीसद टूटकर 29867 के स्तर पहुंच गया। यह 12 सालों में पहली बार था जब भारतीय शेयर बाजार में कुछ समय के लिए लोअर सर्किट लगने की वजह से कारोबार को रोकना पड़ा था।