सस्ता सोना खरीदने की सोच रहे लोगों को बड़ा झटका लग सकता है। अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर साफ संकेत ना मिलने से सोने की कीमतों में तेजी जारी रहने की संभावना है।
दिवाली का न करें इंतजार, गिरावट पर खरीद लें सोना
बाजार जानकारों की माने तो दिवाली तक सोना 32,000 रुपए और साल के अंत तक 33,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।
दिवाली का न करें इंतजार, गिरावट पर खरीद लें सोना
तेजी की प्रमुख वजह अमेरिका के अलावा ग्लोबल इकोनॉमी में धीमी रिकवरी और डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी भी है।
दिवाली का न करें इंतजार, गिरावट पर खरीद लें सोना
बाजार जानाकारों द्वारा दिवाली के मौके पर सोने की कीमत 31,500 से 32,000 रुपए रहने की आशंका जताई जा रही है।
दिवाली का न करें इंतजार, गिरावट पर खरीद लें सोना
हालांकि दिसंबर में सोने में नरमी का दौर शुरू हो सकता है। अमेरिका में इस साल अब तक ब्याज दरें नहीं बढ़ी हैं। अब सबकी नजरें दिसंबर को होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मीटिंग पर है।