ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए पैसों को ट्रांसफर करते समय आपने NEFT, RTGS और IMPS ट्रांजैक्शन के बारे में जरूर सुना होगा। भारत में पैसों को भेजने के लिए सबसे ज्यादा नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT), रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) और इमीडियेट मोबाइल पेमेंट सर्विस (IMPS) का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि बीते कुछ सालों में भारत में यूपीआई के जरिए होने वाली लेन देन में भी काफी वृद्धि देखने को मिली है। इसी कड़ी में आज हम आपको NEFT, RTGS और IMPS के जरिए होने वाली ट्रांजैक्शन के बीच के खास अंतर को बताने वाले हैं। जानकारी के लिए बता दें कि NEFT और RTGS को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा लाया गया था। वहीं दूसरी तरफ IMPS को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने प्रारंभ किया था। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन तीनों ही भुगतान प्रणाली के बीच के खास अंतर के बारे में विस्तार से -
Banking Knowledge: जानिए क्या होता है NEFT, RTGS और IMPS ट्रांजैक्शन में अंतर, यहां समझे आसान भाषा में
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 13 Nov 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन