फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में आसानी से समझिए बजट से आपको होगा क्या फायदा और क्या नकुसान?

Thu, 01 Feb 2018 07:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Feb 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
Aam Budget: Understand profit or loss from union budget 2018, see pics
- फोटो : PTI
केंद्र सरकार ने गुरुवार को बजट 2018-2019 पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कई बड़े ऐलान किए और भविष्य की योजनाओं का भी जिक्र किया। बजट में सरकार ने समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार करने की कोशिश की है। जिनमें देश के किसान, महिलाएं, बच्चे, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और मीडिल क्लास को ध्यान में रखा गया है। 


आइए जानते हैं सरकार ने बजट में क्या क्या बदलाव किए हैं आम लोगों को कहां छूट मिली है और आम लोगों के जीवन पर इन बदलावों का क्या प्रभाव होगा।
Aam Budget: Understand profit or loss from union budget 2018, see pics
बजट में लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके मोबाइल फोन को महंगा कर दिया गया है। जिन मोबाइल फोन का 81 फीसदी हिस्सा और 84.5 फीसदी मूल्य के हिस्से का निर्माण भारत में किया जाता है, उनकी कीमतें नहीं बढ़ाई जाएंगे। जेटली ने कहा कि हमारा लक्ष्य ऐसे मोबाइल फोन में स्वदेशी हिस्सेदारी 90 फीसदी से अधिक करने का है।

जबकि कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी गई है। एलसीडी/एलईडी टीवी पर 7.5 फीसदी से 15 फीसदी और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं पर सीमा शुल्क 20 फीसदी करने की घोषणा की है जिससे टीवी महंगे हो गए हैं। यही नहीं सरकार ने Bitcoin को बैन कर दिया है। 

 
Aam Budget: Understand profit or loss from union budget 2018, see pics
बजट में सीनियर सिटीजंस को ध्यान में रखते हुए सरकार ने  80डी के तहत 50 हजार का मेडिक्लेम की व्यवस्था की गई है। वहीं लांग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स पर 10 फीसदी टैक्स लगेगा। शिक्षा और स्वास्थ्य पर सरकार ने 1 फीसदी सेस बढ़ाया। यह सेस 3  के बजाय 4 फीसदी कर दिया गया है। हालांकि इससे आम लोगों के जेब पर असर पड़ेगा लेकिन यह इन क्षेत्रों के विकास में काम आएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aam Budget: Understand profit or loss from union budget 2018, see pics
आम लोगों को सरकार ने इनकम टैक्स में कोई राहत नहीं दी। इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया। 40 हजार के डिडक्शन से केवल 290 रुपये का फायदा होगा। वहीं डिपॉजिट पर छूट 10 से बढ़ाकर 50 हजार की गई है।

 
विज्ञापन
Aam Budget: Understand profit or loss from union budget 2018, see pics
सरकार ने घोषणा की है कि नए स्किल सेंटर खोले जाएंगे। जबकि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में 3 लाख करोड़ रुपए खर्च करने का टारगेट रखा है। स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने के लिए ही यह बढ़ोत्तरी की है। वहीं अनुसूचित जाति के वेलफेयर के लिए 56,619 रुपए और अनुसूचित जनजाति के लिए 39,135 रुपए खर्च किए जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed