फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बजट 2017: 9 उम्मीदें जिन पर हो सकती हैं वित्त मंत्री के नजर-ए-इनायत

Wed, 01 Feb 2017 10:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Feb 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
9 points which have to be looked in this year budget

आम बजट आज पेश होने वाला है। नोटबंदी के बाद देश की आर्थिक वृद्धि पर असर, जीएसटी, नौकरी समेत कई ऐसे बिंदु हैं जो इस बार के बजट में खास होने वाले हैं।



इस बार रेल बजट भी आम बजट के साथ ही पेश किया जाना है। 2017 बजट में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। साथ ही कई नए एक्ट भी जोड़े जाने है, जिनका फायदा आम लोगों को मिल सके। जानते हैं उन प्रमुख बिंदुओं के बारे में जो इस बार के बजट में आम आदमी को प्रभावित कर सकते हैं। 

नोटबंदी

9 points which have to be looked in this year budget

8 नवंबर 2015 को सरकार ने अचानक से फैसला लेकर के पूरे देश में 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद कर दिया था। सरकार के इस फैसले का विपक्षी दलों ने काफी विरोध किया था।

अब नोटबंदी के बाद, सरकार कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने और कैश ट्रांजेक्शन को कम करने के लिए बजट में घोषणा कर सकती है। ऐसा अनुमान है कि वित्त मंत्री कार्ड और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए होने वाले ट्रांजेक्शन पर टैक्स छूट और इंसेंटिव का ऐलान कर सकते हैं।  कुछ एक्सपर्टस का मानना है कि वित्त मंत्री बैंकों से पैसे निकालने पर भी टैक्स लगा सकते हैं। 

वस्तु और सेवा कर (जीएसटी)  

9 points which have to be looked in this year budget
जीएसटी
केंद्र सरकार की महत्तवाकांक्षी योजाना जीएसटी की अप्रैल 2017 में लागू होने की उम्मीदें कम दिख रही हैं। ऐसे में वित्त मंत्री अरुण जेटली 2017 के बजट में जीएसटी लागू करने की अगली तिथि की  घोषणा कर सकते हैं। जीएसटी, जिसको देश के टैक्स स्ट्रक्चर में एक अहम बदलाव के रुप में माना जा रहा है। जीएसटी लागू होने के बाद देश भर में वस्तुओं पर एक टैक्स का लागू हो जाएगा जिससे देश में एक कॉमन नेशनल मार्केट का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्कम टैक्स

9 points which have to be looked in this year budget

जीएसटी के बाद, डायरेक्ट टैक्स बजट का मुख्य बिंदु होगा। उम्मीद है कि इन्कम टैक्स स्लैब और रेट को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं हो सकती हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली फिक्सड डिपॉजिट, इन्शयोरेंस प्रीमियम और 1.5 लाख से 2 लाख के म्युचुअल फंड में टैक्स ब्रेक को बढ़ा सकते हैं। सरकार लोगों को बढ़ावा दे रही है कि वे घर में कैश का स्टॉक करने के बजाए उसे बैंकिंग सिस्टम में लेकर आएं।  

विज्ञापन

कॉर्पोरेट टैक्स

9 points which have to be looked in this year budget

सरकार कॉर्पोरेट टैक्स रेट में 1.25-1.5 फीसदी की कटौती करके उसे  28.75-28.5 फीसदी के बीच में करने की घोषणा कर सकती है। 2015 के बजट में सरकार ने पहली बार इसके बारे में घोषणा की थी। सरकार ने अपने इस कदम से टैक्स नियमों में बदलाव का संकेत दे दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed