फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zero Shadow Day: भारत में कुछ पल के लिए नहीं दिखाई दी किसी की भी परछाई, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Fri, 18 Aug 2023 01:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 18 Aug 2023 01:01 PM IST
विज्ञापन
Zero Shadow Day: no one's shadow was visible in india sun earth science knowledge news in hindi
Zero Shadow Day - फोटो : Twitter@bigfundu

Zero Shadow Day: खगोलीय दृष्टिकोण से देखें, तो 18 अगस्त का दिन बेहद अद्भुत है। भारत में आज बेहद अनोखी खगोलीय घटना देखने को मिली है। भारत के बेंगलुरु में जीरो शेडो डे के तौर पर मनाया गया। यहां पर दोपहर 12 से 1 बजे के बीच डेढ मिनट के लिए लोगों को अपनी परछाई नहीं नजर आई। यह स्थिति साल में दो बार बनती है जब हर चीज की परछाई गायब हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि कुछ समय के लिए सूरज की किरणें लंबवत पड़ती हैं, जिसकी वजह से कुछ पल के लिए किसी भी चीज की परछाई गायब हो जाती है। 



वैज्ञानिकों का कहना है कि जब सूरज पृथ्वी के बीचों बीच यानी बिल्कुल ऊपर आ जाता है, तो किसी चीज की परछाई दिखाई नहीं देती है। ऐसा नहीं है कि परझाई पूरे दिन नजर नहीं आती है। यह दृश्य सिर्फ डेढ़ मिनट के लिए दिखाई देता है, जब सूर्य की किरणें धरती पर लंबवत पड़ती हैं। उस दौरान परछाई पैरों के बिल्कुल नीचे आ जाती है जिसकी वजह से परछाई नजर नहीं आती है। 
 

Zero Shadow Day: no one's shadow was visible in india sun earth science knowledge news in hindi
Zero Shadow Day - फोटो : iStock

कुछ पल के लिए इंसान समेत किसी भी वस्तु की परझाई नजर नहीं आती है। यह घटना दक्षिणी क्षेत्रों में ही देखी गई है। राजस्थान में ऐसा दृश्य यानी जीरो शेडो नहीं होता है, क्योंकि राजस्थान का लेटीट्यूड 27 है। बिलो 23 लेटीट्यूड वाले इलाकों में ही यह घटना दिखाई देती है।

 

Zero Shadow Day: no one's shadow was visible in india sun earth science knowledge news in hindi
Zero Shadow Day - फोटो : NASA

हर दिन नहीं दिखता ऐसा नजारा

हर दिन किसी भी वस्तु की परछाई की लंबाई क्षितिज से सूर्य की ऊंचाई पर निर्भर होती है। दिन की शुरुआत में यह लंबी होती है और दिन चढ़ने के साथ ही परछाई छोटी होती जाती है। दोपहर में परछाई सबसे छोटी होती है, लेकिन हर दिन परछाई की लंबाई दोपहर के समय शून्य नहीं होती है। जिस प्रकार की घटना आज हुई है। 

Nasa: नासा ने 2024 के लिए दी डराने वाली चेतावनी, अभी से हो जाएं सावधान, जानिए क्यों खौफ में है दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Zero Shadow Day: no one's shadow was visible in india sun earth science knowledge news in hindi
Zero Shadow Day - फोटो : iStock

साल में दो बार घटती है यह खगोलीय घटना

धरती की घूमने की धूरी के झुकाव की वजह से यह खगोलीय घटना घटती है। सूरज के परिक्रमा तल के लंबवत होने की जगह धरती उससे 23.5 डिग्री तक झुकी होती है। इसकी वजह से सूरज हर दिन आपके ऊपर नहीं आ पाता है, लेकिन साल में दो बार यह घटना घटती है। 

Viral Video: चलती बाइक पर हैंडल छोड़कर उझलने लगे दादा, लोग बोले- जवानी जिंदाबाद

 

विज्ञापन
Zero Shadow Day: no one's shadow was visible in india sun earth science knowledge news in hindi
Zero Shadow Day - फोटो : iStock

इससे पहले बेंगलुरु में 25 अप्रैल को ऐसा नजारा दिखाई दिया था। अप्रैल और अगस्त के महीने में इन दोनों दिन धरती पर कर्क और मकर रेखा के बीच के स्थान पर सूर्य की रोशनी बिल्कुल लंबवत पड़ती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed