Predictions which Come true 2023 Year: दुनियाभर में अपनी भविष्यवाणियों के लिए प्रसिद्ध बाबा वेंगा पर पूरी दुनिया यकीन करती है। क्योंकि उनके द्वारा की गई कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा यानी बुल्गारिया की इस महिला फकीर का नाम वांगेलिया पांडेवा गुशतरोवा था, जिनका जन्म 1911 में हुआ था। 12 साल की उम्र में उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। वहीं 11 अगस्त 1996 को उनका निधन हो गया था। बाबा वेंगा ने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी की हुई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने अपनी मौत का अनुमान छह साल पहले ही लगा लिया था। इसी कड़ी में साल 2023 के लिए भी बाबा वेंगा ने कुछ खतरनाक भविष्यवाणियां की थी, आइए जानते हैं कि इनमें से कितनी भविष्यवाणियां सच हुई हैं।
2023 के लिए क्या थी भविष्यवाणियां
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार साल 2023 में तीसरा विश्व युद्ध और परमाणु हमला की संभावना जताई गई थी। साथ ही इस साल पृथ्वी पर तबाही मचने का भी अनुमान था। भविष्यवाणी के अनुसार साल 2023 में एक बड़ी खगोलीय घटना होने का भी अनुमान था। इसके अलावा धरती के कक्षा में बदलाव होने की संभावना के बारे में बताया गया था, जिसकी वजह से पर्यावरण में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
2 of 5
Baba Vanga Predictions In Hindi
- फोटो : Twitter
हालांकि साल 2023 की घटनाओं पर नजर डाली जाए तो, इस साल इजरायल-हमास और रूस-यूक्रेन के बीच बड़ा युद्ध देखने को मिला, जो बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को कई हद तक सच साबित करता है। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में लिखा था कि 'सौर सुनामी' पृथ्वी पर तबाही मचा सकती है। प्रिडिक्शन में चेतावनी दी गई थी कि यह इंटरनेट, जीपीएस और रेडियो की सेवाओं को बाधित कर सकता है। साथ ही इससे आकाश में अरोरा दिखाई दे सकते हैं।
3 of 5
Baba Vanga Predictions
- फोटो : Twitter@BXarpet
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में इस बात का जिक्र है कि साल 2023 में कुछ अजीबोगरीब वैज्ञानिक आविष्कार होंगे, जिसकी मदद से बच्चे लैब में भी पैदा किए जा सकेंगे। साथ ही इनके रंग और लिंग का फैसला भी पैरेंट्स कर सकेंगे। हालांकि, बच्चे लैब में पैदा हो सकेंगे इस तरह की खबरें सुनने को जरूर मिली हैं लेकिन अभी तक कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।
4 of 5
बाबा वेंगा की साल 2023 के लिए डरावनी भविष्यवाणियां
- फोटो : Twitter @CoachChic
किसी बड़े देश द्वारा जैविक हथियारों से हमला करने से हजारों की संख्या में लोगों की मौत होने और भयंकर तूफान आने की भविष्यवाणी भी की गई थी। यह दोनों भी बातें इस साल लगभग सच साबित होती नजर आईं, क्योंकि भारत समेत कई वेस्टर्न देशों में तूफान टकराने के मामले सामने आए थे, जिसमें बहुत नुकसान भी हुआ था।
5 of 5
बाबा वेंगा ने साल 2022 के लिए की थीं ये डरावनी भविष्यवाणियां
- फोटो : Twitter @ErtanOzyigit
बाबा वेंगा ने ये भी भविष्यवाणी की थी कि पृथ्वी पर किसी और ग्रह से आई शक्तियों का अटैक होगो, जिसमें लाखों लोगों की जान जाएगी। लेकिन फिलहाल ऐसी कोई खबर सामने नहीं आई है।