आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होनी है। कुल 333 खिलाड़ी नीलामी में अपनी किस्मत आजमाएंगे। विदेशी खिलाड़ियों के लिए 30 स्लॉट समेत कुल 77 स्लॉट खाली हैं। ऐसे में सभी दस फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को लेकर अपना होमवर्क पूरा करने के बाद टेबल पर आएंगी। कुछ फ्रेंचाइजी के बीच कुछ स्टार खिलाड़ियों के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। नीलामी में ट्रेविस हेड, रचिन रवींद्र और मिचेल स्टार्क जैसे कुछ बड़े सितारे अपनी किस्मत आजमाने उतरेंगे। हम आपको सभी 10 फ्रेंचाइजी के वो बड़े चेहरे दिखा रहे हैं, जिनके नीलामी के दौरान अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के टेबल पर मौजूद होने की संभावना है।
2 of 11
आकाश और नीता
- फोटो : IPL
मुंबई इंडियंस: नीता अंबानी, आकाश अंबानी
मुंबई इंडियंस (एमआई) की मालकिन हमेशा टारगेट प्लेयर्स को खरीदने के बाद मुस्कुराती हुई दिखती हैं। नीता अंबानी आईपीएल नीलामी के दिन को कभी मिस नहीं करती हैं और उनकी उपस्थिति सभी को अपने लक्ष्य पर केंद्रित रखती है। उनके साथ बेटे उनके बेटे आकाश अंबानी भी ऑक्शन में जरूर पहुंचते हैं। दोनों आमतौर पर काफी शांत रहते हैं और टीम मैनेजमेंट को फैसले लेने पर मदद करते हैं।
3 of 11
नीलामी के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की टीम
- फोटो : IPL
चेन्नई सुपर किंग्स: काशी विश्वनाथन
काशी विश्वनाथन चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ हैं। ऑक्शन के दौरान वह हमेशा कान में ईयरफोन लगाए हुए दिखते हैं। सीएसके को किस खिलाड़ी को खरीदना है और किसे नहीं, इसमें काशी विश्वनाथन का किरदार सबसे अहम होता है।
4 of 11
राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : IPL
राजस्थान रॉयल्स: कुमार संगकारा
श्रीलंका के पूर्व दिग्गज 2022 में राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर के तौर पर टीम से जुड़े थे और तब से दो ऑक्शन में हिस्सा ले चुके हैं। संगकारा का शांत स्वभाव और कूल रहना नीलामी के दौरान भी दिखता है और वह बेहद सूझबूझ वाले फैसले लेते दिखते हैं। संगकारा को सबसे बेहतरीन क्रिकेटिंग माइंड में से एक कहा जाता है और इस साल ऑक्शन में यह खिलाड़ियों के चयन में भी दिखाई पड़ सकता है।
5 of 11
गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL
गुजरात टाइटंस: आशीष नेहरा
गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा ऑक्शन के दौरान भी एनिमेटेड यानी मस्ती के मूड में रहते हैं। वह अन्य टीम मालिकों और मैनेजमेंट के साथ लगातार बात करते रहते हैं। नेहरा की भी क्रिकेटिंग माइंड बेहतरीन है और वह सोच समझकर ही खिलाड़ियों का चयन करते हैं। पिछली दो बार से यह टीम फाइनल में पहुंच रही है।