दुनिया पर एक बार फिर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। अंतरिक्ष से खतरनाक आफत धरती की तरफ आ रही है जो परणामु बम से ज्यादा तबाही मचा सकती है। इसको लेकर वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है। इससे पहले साल 2018 में ऐसा ही खतरा पृथ्वी पर मंडरा रहा था। उस समय एस्टेरॉयड धरती के बेहद करीब से गुजरा था। नासा के एस्टेरॉयड ट्रैकर के मुताबिक, यह कुतुबमीनार से भी ढाई गुना ज्यादा लंबा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर यह धरती से टकराता है, तो परणामु बम से भी ज्यादा तबाही मचाएगा।
इसका नाम एस्टेरॉयड 2018 एएच (Asteroid 2018 AH) है। यह एस्टेरॉयड 190 मीटर (623 फीट ) लंबा है। नासा एस्टेरॉयड ट्रैकर ने जो जानकारियां दी हैं उसके मुताबिक, 27 दिसंबर 2021 को धरती के पास गुजरेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके धरती से टकराने की संभावना कम है। अगर यह धरती पर गिरता है, तो परमाणु बम से ज्यादा तबाही मचाएगा।
2 of 5
अंतरिक्ष से आ रही बड़ी आफत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
पृथ्वी से 45 लाख किमी दूर से एस्टेरॉयड 2018 एएच गुजरेगा और साल 2018 में यह पृथ्वी से 2.96 लाख किमी दूर से गुजरा था। इस बार यह काफी दूर है, लेकिन इसकी दिशा में एक डिग्री का भी परिवर्तन होता है, तो धरती के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
3 of 5
अंतरिक्ष से आ रही बड़ी आफत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : NASA
साल 2018 में यह धरती के बेहद नजदीक से निकला था उसी दौरान वैज्ञानिकों ने इसकी खोज की थी। इस एस्टेरॉयड में किसी प्रकार की रोशनी नहीं है। इसलिए वैज्ञानिकों को इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई थी। बेहद गहरे रंग का यह एस्टेरॉयड रात में गुजरा, तो यह नजर नहीं आया। साल 2018 के बाद से इतना बड़ा कोई एस्टेरॉयड धरती के पास से नहीं निकला है।
4 of 5
अंतरिक्ष से आ रही बड़ी आफत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
पृथ्वी पर आखिरी बार एस्टेरॉयड साल 2013 में रूस में गिरा था जिसने वहां पर भारी तबाही मचाई थी। 17 मीटर का एस्टेरॉयड रूस के ऊपर वायुमंडल में ही फट गया था। इसकी वजह से कई घरों को नुकसान पहुंचा था और काफी लोग घायल हो गए थे।
5 of 5
अंतरिक्ष से आ रही बड़ी आफत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर एस्टेरॉयड 2018 एएच किसी क्षेत्र के ऊपर फट जाता है तो वहां हजारों किलोमीटर तक तबाही मचेगी। यह हिरोशिमा-नागासाकी पर गिराए गए परमाणु बम से ज्यादा तबाही मचाएगा।