फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 हजार पक्षियों की जान बचाने के लिए चीन ने अपनाया अनोखा तरीका, जानकर रह जाएंगे दंग

Sun, 21 Jul 2019 11:06 AM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sun, 21 Jul 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
world first noise barrier in china for birds
हाई स्पीड रेल नॉइज बैरियर - फोटो : Social media

दुनियाभर में नई-नई तकनीकों के जरिए तेजी स विकास हो रहा है, लेकिन इस विकास का बुरा असर पशु-पक्षियों पर पड़ता है। हालांकि कई देशों में जीव-जंतुओं का काफी ख्याल भी रखा जाता है। इसी को देखते हुए चीन के गुआंगदोंग प्रांत के जिआंगमेन में दुनिया का पहला हाई स्पीड रेल नॉइज बैरियर बनाया गया है। 

world first noise barrier in china for birds
हाई स्पीड रेल नॉइज बैरियर - फोटो : Social media

पूरे बैरियर की लंबाई दो किलोमीटर है। इस बैरियर को 355 किलोमीटर लंबे जिआंगमेन-झांजिआंग हाई स्पीड रेलवे ट्रैक पर तैयार किया गया है। दरअसल, इस बैरियर को तैयार करने का मकसद 30,000 पक्षियों को बचाना है। रेल नॉइज बैरियर से वेटलैंड की दूरी 800 मीटर है। यहां एक छोटा सा टापू तैयार किया गया हुआ है, जहां एक विशाल बरगद का पेड़ मौजूद है, जिस पर सैकड़ों पक्षियों के घोंसले मौजूद हैं। 

world first noise barrier in china for birds
पक्षी - फोटो : VCG

जब इसके करीब ट्रैक बनाने की तैयारी हो रही थी लोगों ने इसका विरोध किया और कहा कि रेलगाड़ियों का शोर पक्षियों के लिए खतरा है। इसका हल निकाला जाए। इस बैरियर को तैयार करने में तीन साल लग गए और 192 करोड़ रुपये की लागत लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
world first noise barrier in china for birds
हाई स्पीड रेल नॉइज बैरियर - फोटो : VCG

तीन साल में बने इस हाई स्पीड रेल नॉइज बैरियर में 42260 नॉइस एब्जॉवर्स लगाए गए हैं। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह लंबे से समय तक टिका रहे। तकनीकी विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बैरियर की उम्र 100 साल है। इस पर चक्रवात का भी असर नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन
world first noise barrier in china for birds
हाई स्पीड रेल नॉइज बैरियर

शोधकर्ता इससे आए बदलावों को जानने के लिए वेटलैंड के पास बने ट्रैक पर गए। उन्होंने पाया कि यह बैरियर इतना कारगर था कि इसने रेलगाड़ियों की आवाज को 0.2 डेसीमल तक सीमित कर दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed