फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Woman Spitting in Food: मॉल में खाने-पीने के सामान को जूठा कर रही थी महिला, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Tue, 07 Dec 2021 06:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 07 Dec 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
woman spitting in food lady spit into chips and water bottle at shopping mall
मॉल में खाने-पीने के सामान को जूठा कर रही थी महिला - फोटो : Youtube: Swaz media

सोशल मीडिया पर आए दिन खाने पीने के सामानों पर थूकने और उन्हें जूठा करने का वीडियो वायरल होता रहता है। अब इस बीच सोशल मीडिया पर मॉल में एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जो कई सामानों को जूठा कर रही है। महिला की इस हरकत पर लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 



एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का यह वीडियो अमेरिका के Nashville में एक मॉल का है जिसका वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला एक चिप्स के पैकेट को खोलती है और फिर उसको खाकर सील पैक कर रख देती है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह खाने-पीने के सामानों को जूठा कर रही है। इतना ही नहीं उसने पीने वाले पानी को भी जूठा कर रख दिया। आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

woman spitting in food lady spit into chips and water bottle at shopping mall
मॉल में खाने-पीने के सामान को जूठा कर रही थी महिला - फोटो : Youtube: Swaz media

मॉल में अजीबोगरीब हरकत करने वाली महिला एक मेकअप आर्टिस्ट है जिसका नाम लिब्बी बार्न्स है। कहा जा रहा है कि मेकअप आर्टिस्ट बार्न्स ने सोडा और कैंडी को भी जूठा कर दिया। यह पता नहीं चल पाया है कि लिब्बी बार्न्स की इस हरकत का वीडियो किसने बनाया है। 

woman spitting in food lady spit into chips and water bottle at shopping mall
मॉल में खाने-पीने के सामान को जूठा कर रही थी महिला - फोटो : Youtube: Swaz media


वीडियो देखने के बाद लग रहा है कि उसको अपनी इस हरकत से कोई फर्क नहीं पड़ रहा था, क्योंकि वह कैमरे पर मुस्कुराते हुए देखी जा सकती हैं। इस दौरान उनसे एक शख्स सवाल करता है कि क्या आप चोरी कर रही हैं, तो उसने जवाब दिया कि नहीं, मैं उन सामानों (जूठी की हुई चीजों) को खरीदने का प्लान कर रही हूं। तुम अपना काम करो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
woman spitting in food lady spit into chips and water bottle at shopping mall
मॉल में खाने-पीने के सामान को जूठा कर रही थी महिला - फोटो : Youtube: Swaz media


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बार्न्स ने मॉल से जाने पहले उन सामानों के पैसे चुकाए। लेकिन महिला की इस हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया। लोगों ने महिला को गिरफ्तार करने की मांग की है। अब इस बीच स्टोर की तरफ से सफाई दी गई है। स्टोर ने कहा कि महिला ने जूठे सामानों को खुद ही खरीदा था और उसके पैसे भी दिए। स्टोर की तरफ से जांच के आदेश भी दिए गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed