फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: कोरोना वायरस से जंग जीतकर घर लौटी महिला, तो स्वागत में बहन ने किया जबरदस्त डांस

Mon, 20 Jul 2020 02:01 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 20 Jul 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
woman returns home after defeat coronavirus sister welcome dance video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस महामारी से भारत समेत विश्व के अधिकांश देश प्रभावित हैं। इस घातक वायरस से अबतक 14 मिलियन से भी ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। अगर कोई कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर लौट आए, तो आप घरवालों के खुशी का अंदाजा लगा सकते हैं। कुछ ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

woman returns home after defeat coronavirus sister welcome dance video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस से ठीक होकर एक महिला जब अस्पताल से घर पहुंची, तो उसके घरवालों ने जबरदस्त तरीके से स्वागत किया। इस खतरनाक वायरस से जंग जीतकर महिला जब घर लौटी, तो उसकी बहन ने गली में डीजे बजाकर शानदार डांस किया।

woman returns home after defeat coronavirus sister welcome dance video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है, जिसे देखकर आपके भी चेहरे पर मुस्कान लौट आएगी। इस वीडियो के कैप्शन में दीपांशु ने लिखा कि 'दोनों बहनों का डांस देख बहुत अच्छा लगा। कोरोना को हराकर घर लौटी बड़ी बहन का जोरदार स्वागत। कोई भी महामारी किसी भी परिवार की मुस्कुराहट को कम नहीं कर सकती है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
woman returns home after defeat coronavirus sister welcome dance video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

बहन के स्वागत में लड़की ने 'चिल्लर पार्टी' फिल्म का सुपरहिट सॉन्ग 'टाय-टाय फिश' बजाया। गाना बजते ही दोनों बहनों ने गली में जबरदस्त डांस किया। इसके बाद उस महिला की आरती उतारी गई।

विज्ञापन
woman returns home after defeat coronavirus sister welcome dance video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 21 हजार से अधिक व्यू मिल चुके थे। इसके साथ ही इस वीडियो पर 1800 से ज्यादा लाइक्स और 300 से अधिक बार रीट्वीट किया जा चुका है।

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि 'मुझे याद नहीं, कब मैंने इतनी खुशी से डांस किया था। देखकर सच में मजा आ गया।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि वीडियो देखकर मजा आ गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed