फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब गजब: हवाई जहाज में भूत ने एयरहोस्टेस से करवाया ये अजीबोगरीब काम, जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Mon, 14 Feb 2022 02:57 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Mon, 14 Feb 2022 02:57 PM IST
विज्ञापन
woman ghost asked for tea to a airhostess in a flight  when the woman deid a week ago
हवाई जहाज में भूत ने एयरहोस्टेस से करवाया ये अजीबोगरीब काम - फोटो : Pixabay

दुनिया में भूतों को लेकर ढेर सारी कहानियां सुनी और सुनाई जाती हैं। अब इनमें कितनी सच्चाई होती है, ये बता पाना बहुत मुश्किल है। दुनिया में ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो भूतों के होने का दावा करते हैं। वहीं कई लोग भूतों, चुड़ैलों, आत्माओं, रूहों जैसी चीजों को बकवास मानते हैं। अब जमाना 21वीं सदी में जीने लगा है। ऐसे में इन सब बातों का बहुत ज्यादा मतलब नहीं निकलता है। लेकिन अभी भी पैरानॉर्मल एक्सपर्ट्स भूतों, आत्माओं, रूहों के होने की बात को मानते हैं।



जानकार बताते हैं कि इनकी भी अपनी एक दुनिया होती है, लेकिन अगर वहां उन्हें कोई परेशानी होती है तो ये इंसानों की दुनिया में आ जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानने के बाद आपको डर भी लगेगा और हैरानी भी होगी। दरअसल एक हवाईजहाज के केबिन क्रू सदस्य ने एक महिला का भूत देखने का दावा किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला......

woman ghost asked for tea to a airhostess in a flight  when the woman deid a week ago
हवाई जहाज में भूत ने एयरहोस्टेस से करवाया ये अजीबोगरीब काम - फोटो : iStock

दरअसल, एक हवाईजहाज में एक महिला का शव रखकर कहीं ले जाया जा रहा था। इसी दौरान हवाई जहाज के केबिन क्रू मेंबर ने बताया कि जिस महिला का शव हवाई जहाज में रखा था उस महिला के भूत ने मुझे चाय बनाने के लिए कहा। इस क्रू मेंबर ने अपने इस अजीबोगरीब अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मेंबर के अनुसार, उस महिला ने उससे बात की और अपने पति के लिए चाय बनाने का आर्डर दिया जो उसी हवाई जहाज में यात्रा कर रहा था । 

woman ghost asked for tea to a airhostess in a flight  when the woman deid a week ago
हवाई जहाज में भूत ने एयरहोस्टेस से करवाया ये अजीबोगरीब काम-प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

केबिन क्रू ने आगे बताते हुए कहा कि उस महिला ने दूध और चीनी मिलाकर ग्रीन टी बनाने के लिए कहा। मगर, जिस तरीके से उसने चाय बनाने के लिए कहा उससे वो काफी हैरान हुई, लेकिन वो उस महिला भूत को मना नहीं कर पाई। उस महिला भूत ने कहा कि मेरे पति इसी हवाई जहाज में हैं और वो सो रहे हैं। जब वो जग जाएं तो उनको ये चाय दे दें। उस महिला भूत ने क्रू सदस्य से अपने लिए कंबल भी मांगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
woman ghost asked for tea to a airhostess in a flight  when the woman deid a week ago
हवाई जहाज में भूत ने एयरहोस्टेस से करवाया ये अजीबोगरीब काम - फोटो : pixabay.com

जब वो व्यक्ति उठा तो क्रू सदस्य ने उसको चाय दी और कहा कि आपकी पत्नी ने मुझे ये चाय आपको देने को कहा है। ऐसा सुनते ही उस व्यक्ति के होश उड़ गए। दरअसल उसकी पत्नी एक हफ्ते पहले ही मर गई थी और अभी उसकी लाश हवाई जहाज के कार्गो में रखी हुई थी। क्रू सदस्य ने बताया कि आपकी पत्नी पीछे वाली सीट पर बैठी थीं।

विज्ञापन
woman ghost asked for tea to a airhostess in a flight  when the woman deid a week ago
हवाई जहाज में भूत ने एयरहोस्टेस से करवाया ये अजीबोगरीब काम - फोटो : Pixabay
पहले तो व्यक्ति को विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जिस तरह से चाय बनाई गई थी। वैसी चाय सिर्फ उसकी पत्नी ही बना सकती थी, क्योंकि उसे पता था कि ये चाय उसे बहुत पसंद है।  इस घटना को जिसने भी सुना हैरान रह गया। कई लोग तो डरने की बजाय उस महिला का अपने पति के प्रति प्यार और केयर देखकर भावुक हो गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed