दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो बचपन से ही लग्जरी लाइफ जीते हैं। ज्यादातर लोगों को इसके लिए दिन रात कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल एक शख्स का बच्चा भी रईस बच्चों में शामिल हो गया है। यहां तक पहुंचने के लिए पिता को कई साल लग गए होंगे, लेकिन बच्चा सिर्फ 9 साल की उम्र में ही इस मुकाम को हासिल कर लिया है। यह बच्चा अफ्रीका का सबसे अमीर बच्चा बन गया है। इस बच्चे के पास सिर्फ 9 साल की उम्र में ही इतनी दौलत है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आइए जानते हैं इस अमीर बच्चे के बारे में...
अफ्रीका के सबसे अमीर बच्चे का नाम मोम्फा जूनियर (Mompha Junior) है जो सिर्फ 9 साल की उम्र में ही अकूत दौलत का मालिक बन गया है। इस 9 साल के बच्चे के पास ब्रांडेड कपड़े, घड़ियां, जूते और गाड़ियां सबकुछ है। अवल मुस्तफा नाम के इस बच्चे के पास महंगी कारों का कलेक्शन है और अपना प्राइवेट जेट भी है।
2 of 4
दुनिया का सबसे अमीर बच्चा
- फोटो : instagram/momphajnr
मोम्फा जूनियर को लग्जरी लाइफस्टाइल की वजह से दुनिया का सबसे अमीर बच्चा कहा जाता है। यह अरबपति बच्चा मोम्फा जूनियर नाइजीरिया के लागोस का रहने वाला है। इस रईस बच्चे के पिता नाइजीरियाई इंटरनेट सेलिब्रिटी इस्माइलिया मुस्तफा (Ismailia Mustapha) हैं। मोंफा जूनियर को 6 साल की उम्र में ही उनके पिता इस्मालिया मुस्तफा ने सिल्वर रंग की बेंटले कार तोहफा में दी थी।
3 of 4
दुनिया का सबसे अमीर बच्चा
- फोटो : दुनिया का सबसे अमीर बच्चा
इस्माइलिया मुस्तफा के बेटे मोम्फा जूनियर का असली नाम मोहम्मद अवल मुस्तफा है जो अपने जेट से ही पूरी दुनिया की यात्रा करते हैं। अवल मुस्तफा को इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोम्फा अपने लग्जरी लाइफ की तस्वीरें पोस्ट करते हैं।
4 of 4
दुनिया का सबसे अमीर बच्चा
- फोटो : instagram/momphajnr
इंस्टाग्राम पर दोनों बाप बेटे प्राइवेट जेट, लग्जरी कारों और बंगलों की तस्वीरें शेयर करते हैं। सिर्फ डिजाइनर कपड़े पहने वाले मोम्फा जूनियर को वर्साचे और गुच्ची जैसे ब्रांड बेहद पसंद हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक लग्जरी कारों का कलेक्शन है जो उसे पिता से गिफ्ट में मिले हैं। इस्माइलिया मुस्तफा के दुबई और नाइजीरिया समेत दुनिया भर में बंगले हैं।