कहते हैं कि एक्सरसाइज (व्यायाम) करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है, लेकिन यूके की रहने वाली एक महिला को यह काफी भारी पड़ गया। दरअसल, महिला टीवी देखते हुए एक्सरसाइज (व्यायाम) कर रही थी, लेकिन कुछ देर बाद वो अचानक नीचे गिर पड़ी और अस्पताल पहुंचने के बाद उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के पीछे एक चौंकाने वाली वजह सामने आई है।
2 of 6
Joanne Leach UK
- फोटो : Dailypost
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूके के नॉर्थ वेल्स की रहने वाली महिला जोना लीच (46) अपने पति जस्टिन बेलिन्सन और तीन बच्चों फरा (21), जॉर्जिया (20) और जेनसेन (18) के साथ रहती थी। वह केयर वर्कर का काम करती थी। घटना वाले दिन वो नाइट शिफ्ट करके आई थी और थोड़ी देर के लिए सो गई, लेकिन नींद न आने की वजह से बाद में वो एक्सरसाइज करने लगी।
3 of 6
Joanne Leach UK
- फोटो : Dailypost
महिला टीवी देखते हुए एक्सरसाइज मशीन से कसरत कर रही थी। इसी बीच अचानक वो गिर कर बेहोश हो गई, जिसके बाद आनन-फानन में उसके पति ने एंबुलेंस को फोन किया। महिला को एयरलिफ्ट करके अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।
4 of 6
Joanne Leach UK
- फोटो : Dailypost
डॉक्टरों के मुताबिक, महिला की मौत ब्रेन हेमरेज की वजह से हुई है। दरअसल, वो नाइट शिफ्ट करके आई थी और नींद पूरी किए बिना ही एक्सरसाइज कर रही थी। उसकी यही हरकत उसपर भारी पड़ गई और जान से हाथ धोना पड़ा।
5 of 6
Joanne Leach UK
- फोटो : Dailypost
महिला जोना लीच के पति जस्टिन बेलिन्सन ने बताया कि पहले हमें लगा कि उसे कार्डियक अरेस्ट आया होगा, लेकिन जब उसका एमआरआई स्कैन किया गया तो पता चला कि उसका ब्रेन हेमरेज हुआ था। जस्टिन ने बताया कि इससे पहले कभी भी जोना को न तो सिरदर्द हुआ था और न ही कोई और बीमारी थी।