फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला ने रात में देखा बुरा सपना, सुबह उठी तो घट चुकी थी ये भयानक घटना

Tue, 17 Sep 2019 02:03 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 17 Sep 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
woman accidentally swallowed her engagement ring in her sleep doctors removed
जेना इवांस - फोटो : Facebook/Jenna Evans

कभी-कभी सोते समय हमें लगता है कि हम कोई सपना देख रहे हैं, लेकिन जब सुबह उठो तो वो सपना हकीकत बन चुका होता है। कुछ ऐसा ही हुआ है अमेरिका में रहने वाली एक महिला के साथ, जिसकी हैरान करने वाली कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

woman accidentally swallowed her engagement ring in her sleep doctors removed
जेना इवांस - फोटो : Facebook/Jenna Evans

दरअसल, कैलिफोर्निया की रहने वाली जेना इवांस ने रात में सोते समय सपना देखा कि वह और उसका मंगेतर एक तेज गति से चल रही ट्रेन में सफर कर रहे हैं। इस दौरान कुछ बुरे लोगों ने उसकी सगाई की अंगूठी, जो हीरे की थी, छीनने की कोशिश की, लेकिन उसने अंगूठी को बचाने के लिए उसे निगल लिया। 

woman accidentally swallowed her engagement ring in her sleep doctors removed
जेना इवांस की सगाई की अंगूठी - फोटो : Facebook/Jenna Evans

29 वर्षीय इवांस जब सुबह सोकर उठीं तो वो यह देख कर चौंक गईं कि उनकी ऊंगली में वो सगाई वाली अंगूठी नहीं थी। इसके बाद इवांस ने अपने मंगेतर को उठाया और उसे सपने वाली सारी बात बताई। फिर दोनों तुरंत अस्पताल पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
woman accidentally swallowed her engagement ring in her sleep doctors removed
जेना इवांस की सगाई की अंगूठी - फोटो : Facebook/Jenna Evans

अस्पताल में जब डॉक्टरों ने इवांस का एक्स-रे किया तो उनके पेट में 2.4 कैरेट की हीरे की अंगूठी होने की पुष्टि हुई। इसके बाद इवांस के पेट से अंगूठी निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन उससे पहले उनसे मृत्यु होने से संबंधित एक फॉर्म पर साइन कराया गया। 

विज्ञापन
woman accidentally swallowed her engagement ring in her sleep doctors removed
जेना इवांस - फोटो : Facebook/Jenna Evans

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इवांस ने बताया कि उस समय मैं खूब रोई, क्योंकि अगर मैं मर जाती तो लोग मुझे पागल समझते। हालांकि उनके पेट से वो अंगूठी सफलतापूर्वक निकाल ली गई। अब इवांस का कहना है कि वो जल्द ही अपने मंगेतर बॉबी हॉवेल से शादी करेंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed