{"_id":"68591effff4a9595db0d86bb","slug":"why-tulsi-plant-planted-around-the-taj-mahal-reason-behind-tulsi-plants-around-the-taj-mahal-2025-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: ताजमहल के चारों तरफ क्यों लगाई गई है तुलसी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Taj Mahal: ताजमहल के चारों तरफ क्यों लगाई गई है तुलसी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 23 Jun 2025 03:01 PM IST
सार
Why Tulsi Plant Planted Around The Taj Mahal : उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल को देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग आते हैं। यह प्यार की निशानी माना जाता है। बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में ताजमहल का निर्माण कराया था
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल के चारों तरफ क्यों लगाई गई है तुलसी?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Why Tulsi Plant Planted Around The Taj Mahal : उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल को देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग आते हैं। यह प्यार की निशानी माना जाता है। बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में ताजमहल का निर्माण कराया था। ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक है। इसे 2007 में दुनिया के सात अजूबों में शामिल किया गया था। साल 1983 में इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल के तौर पर नामित किया था।
ताजमहल भारतीय वास्तुकला का एक अनूठा नमूना है। यह अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। सफेद संगमरमर से बने इस मकबरे को बनाने में 22 साल का समय लगा था। ताज से जुड़ी कई रोचक और रहस्यमयी बाते हैं, जिनकी अक्सर चर्चा होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि ताजमहल के आस-पास तुलसी के पौधे क्यों लगाए गए हैं? आइए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है?
2 of 5
ताजमहल के चारों तरफ क्यों लगाई गई है तुलसी?
- फोटो : Adobe Stock
ताजमहल के आस-पास तुलसी के पौधे लगाने की बड़ी वजह है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। तुलसी का पौधा हर दिन करीब 20 घंटे तक ऑक्सीजन और चार घंटे तक ओजोन गैस छोड़ता है। एक शोध के मुताबिक, तुलसी करीब 100 वर्ग मीटर में हवा को शुद्ध करती है, जिस कारण आस पास कोई भी कीड़े-मकोड़े नहीं आते हैं।
3 of 5
ताजमहल के चारों तरफ क्यों लगाई गई है तुलसी?
- फोटो : Adobe Stock
तुलसी हवा में हानिकारक गैसों जैसे कार्बन डाई ऑक्साइड, सल्फर डाई ऑक्साइड और नाईट्रोजन ऑक्साइड को कम करती है। ताजमहल के आसपास फैले प्रदूषण की वजह उसका संगमरमर पीला हो जाता है। ऐसे में तुलसी वहां की हवा को साफ रखने में मदद करती है, जिससे ताजमहल की सफेदी और चमक बरकरार रहती है।
ताजमहल के चारों तरफ क्यों लगाई गई है तुलसी?
- फोटो : Adobe Stock
दरअसल, ताजमहल के आस पास तुलसी के पौधों से उसकी सुरक्षा होती है। तुलसी से निकलने वाला ओजोन गैस सूर्य की हानिकारक किरणों से ताजमहल को बचाने का काम करता है। साल 2009 में आगरा के वन विभाग ने ताजमहल के आस-पास प्रदूषण को रोकने के लिए हजारों तुलसी के पौधे लगाए थे।
ताजमहल के चारों तरफ क्यों लगाई गई है तुलसी?
- फोटो : Adobe Stock
तुलसी के पौधों के कारण ताजमहल के आस-पास कोई भी किटाणु या कीड़े नहीं आते हैं। इससे ताजमहल की दीवार और फर्श दोनों साफ रहती है। साथ ही ताजमहल के आस-पास हवा भी शुद्ध बनी रहता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।