{"_id":"6274bb5b1c54cc52392d8a53","slug":"while-cut-nails-and-hair-why-we-don-t-sense-any-pain-know-reason-behind-it-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Knowledge: नाखून और बालों को काटने पर हमें क्यों नहीं होता दर्द? जानिए इसके पीछे की वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Knowledge: नाखून और बालों को काटने पर हमें क्यों नहीं होता दर्द? जानिए इसके पीछे की वजह
हमारे शरीर के ज्यादातर अंग बेहद नाजून हैं। अगर कभी हमें चोट या फिर खरोच लग जाती है, तो हमें काफी दर्द होता है। वहीं ज्यादा तेज चोट लगने पर या कटने पर तो खून भी निकल आता है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि जब हम अपने बालों और नाखून को काटते हैं तो हमें दर्द क्यों नहीं होता। जबकि नाखून और बाल दोनों ही शरीर का हिस्सा होते हैं। वहीं अगर शरीर के किसी अन्य अंग में चोट लगने पर हमें काफी दर्द होता है। आज हम आपको इसके पीछे की वजह के बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर नाखून और बाल शरीर को काटते समय हमें दर्द क्यों नहीं होता है।
हमारे शरीर पर हाथ और पैरों को मिलाकर औसत 20 नाखून होते हैं, जो अपने आप बढ़ते हैं। नाखून और बाल जब ज्यादा बढ़ जाते हैं तो हमें असुविधा होने लगती हैं ऐसे में हमें इन्हें काटना पड़ता है।
2 of 7
Knowledge: नाखून और बालों को काटने पर हमें क्यों नहीं होता दर्द?
- फोटो : pixabay
क्यों नहीं होता दर्द
दरअसल, ये मृत कोशिकाओं यानी डेड सेल्स से बने होते हैं। नाखून की बात करें तो ये हमारे शरीर की विशेष संरचनाओं में से एक हैं, जो त्वचा से पैदा होते हैं। किरेटिन एक तरह का निर्जीव प्रोटीन है। इससे ही हमारे नाखून बने होते हैं।
3 of 7
Knowledge: नाखून और बालों को काटने पर हमें क्यों नहीं होता दर्द?
- फोटो : pixabay
हमारी अंगुलियों पर लगे नाखूनों का आधार अंगुलियों की त्वचा के अंदर ही होता है। वहीं नाखून के नीचे की त्वचा भी शरीर की बाकि त्वचा के जैसी ही होती है। हालांकि, इसमें लचीले रेशे भी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Knowledge: नाखून और बालों को काटने पर हमें क्यों नहीं होता दर्द?
- फोटो : pixabay
नाखून के नीचे की त्वचा के ये रेशे नाखून से जुड़े होते हैं और नाखून को मजबूती से अपने स्थान से जकड़ कर रखने का काम करते हैं। आमतौर पर लोगों के नाखून मोटे होते हैं, लेकिन त्वचा के नीचे देखा जाए तो इनकी जड़ें काफी पतली होती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Knowledge: नाखून और बालों को काटने पर हमें क्यों नहीं होता दर्द?
- फोटो : pixabay
आपने देखा होगा कि नाखून के जड़ के पास के हिस्से का रंग सफेद होता है, जिसका आकार अर्ध चंद्रमा जैसा होता है। नाखून के इस हिस्से को लनून कहा जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हमारे अंगुलियों के नाखून हर साल लगभग दो इंच बढ़ते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।