आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लगातार तीसरी हार के साथ अंक तालिका में छठे नंबर पर खिसक गई है। अब हैदराबाद के लिए भी प्लेऑफ की राह आसान नहीं होगी। वहीं, जीत के साथ दिल्ली के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं। सनराइजर्स के खिलाफ मैच में दिल्ली के डेविड वॉर्नर ने कमाल की बल्लेबाजी की और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 207 रन बनाए। वॉर्नर ने नाबाद 92 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी को देखकर उनकी बेटियां बेहद खुश हुईं और हर चौके-छक्के पर जश्न मनाया। इस पारी के दौरान डेविड वॉर्नर ने सीधे हाथ से बल्लेबाजी करते हुए एक शॉट भी खेला। यहां हम आपको मैच के ऐसे ही रोमांचक पलों की तस्वीरें दिखा रहे हैं।
2 of 10
दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर डेविड वॉर्नर की बेटियां भी यह मैच देखने पहुंची थीं। मैच के दौरान वॉर्नर ने नाबाद 92 रन बनाए और अपने परिवार को जश्न मनाने का खूब मौका दिया। पहले वॉर्नर के आउट होने पर निराश होने वाली बेटियों ने इस मैच में खबू जश्न मनाया और अपने पिता की बल्लेबाजी से बेहद खुश नजर आईं।
3 of 10
डेविड वॉर्नर
- फोटो : IPL/BCCI
इस मैच के दौरान डेविड वॉर्नर सीधे हाथ से बल्लेबाजी करते भी देखे गए। टी20 क्रिकेट में कई बल्लेबाज अपने शॉट से सभी को चौका देते हैं। वॉर्नर ने भी ऐसा ही किया। उन्होंने मैच के दौरान भुवनेश्वर के खिलाफ रिवर्स शॉट खेलना चाहा, लेकिन भुवी ने लेग स्टंप के बाहर गेंद फेंक दी। इसके वॉर्नर ने सीधे बल्लेबाज की तरह फाइन लेग में शॉट खेल दिया, जैसे सीधे हाथ का बल्लेबाज थर्ड मैन में शॉट खेलता है।
4 of 10
उमरान मलिक
- फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने इस मैच में नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मलिक ने 156.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। यह आईपीएल 2022 की सबसे तेज गेंद है। 22 साल के उमरान की यह गेंद दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नोर्त्जे की गेंद से लगभग 0.7 किलोमीटर प्रति घंटे ज्यादा तेज थी। नोर्त्जे की गेंद साल 2020 की सबसे तेज गेंद मानी गई थी, जिसकी रफ्तार 156.22 किलोमीटर प्रति घंटे थी।
5 of 10
दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
इस मैच में जीत के साथ ही दिल्ली की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गई है। वहीं, हैदराबाद की टीम छठे स्थान पर खिसक गई है। हैदराबाद ने इस सीजन के शुरुआत दो मैच गंवाए थे। इसके बाद लगातार पांच मैच जीते और अब लगातार तीन मैच हार चुकी है।