फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weird News: इन पक्षियों का पसंदीदा खाना हैं सांप, पलभर में जहरीले जीव का कर लेते हैं शिकार

Sat, 27 Sep 2025 05:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 27 Sep 2025 05:05 PM IST
सार

Which Birds Love to Eat Snakes: दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले जीवों में सांप का नाम शामिल हैं। धरती पर सांप की तीन हजार से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं, लेकिन कुछ पक्षी जहरीले से जहरीले सांप को खा जाते हैं।

विज्ञापन
Which Birds Love to Eat Snakes Know About These Species and Interesting Facts Explained
इन पक्षियों का पसंदीदा खाना हैं सांप - फोटो : Adobe Stock

Which Birds Love to Eat Snakes: दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले जीवों में सांप का नाम शामिल हैं। धरती पर सांप की तीन हजार से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं, लेकिन कुछ पक्षी जहरीले से जहरीले सांप को खा जाते हैं। इन पक्षियों का सांप पसंदीदा खाना हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पक्षियों के बारे में बताएंगे, जो सापों का शिकार करते हैं। 



बाज

दुनिया के सबसे खतरनाक पक्षियों में बाज शामिल है। हालांकि, लाल पूंछ वाले बाज, जिन्हें चिकनहॉक के नाम से भी जाना जाता है। यह सबसे खतरनाक होते हैं। यह बाज उत्तरी अमेरिका में पाए जाते हैं। यह सिर्फ सांपों को खाकर ही जिंदा रहते हैं। इनके पंख हल्के या गहरे भूरे रंग के होते हैं और पूंछ पूरी लाल होती है। इनकी औसतन लंबाई लगभग 18 से 26 इंच होती है। यह देखते ही सांपों को पकड़ लेते हैं और निगल जाते हैं। 
 

Which Birds Love to Eat Snakes Know About These Species and Interesting Facts Explained
इन पक्षियों का पसंदीदा खाना हैं सांप - फोटो : Adobe Stock

ग्रेट ब्लू हेरोन 

ग्रेट ब्लू हेरोन उत्तरी अमेरिका, कैरेबियन और गैलापागोस द्वीप समूह में पाए जाते हैं। इसका यह नाम इसके बड़े आकार और नीले-भूरे पंखों की वजह से पड़ा है। बड़े नीले बगुले मुख्य तौर पर मछली खाते हैं , लेकिन अक्सर सांपों का शिकार भी करते हैं। शिकार करने के लिए यह बिल्कुल स्थिर खड़े रहते हैं और सांप को चलने देते हैं। जैसे ही सांप इनकी रेंज में आता है, अपनी लंबी चोंच से शिकार कर लेते हैं और पूरा निगल लेते हैं। 
 

Which Birds Love to Eat Snakes Know About These Species and Interesting Facts Explained
इन पक्षियों का पसंदीदा खाना हैं सांप - फोटो : Adobe Stock

सेक्रेटरी बर्ड 

सेक्रेटरी बर्ड अफ्रीका में पाए जाते हैं।  इनके पैर लंबे और शरीर गठीला होता है। यह बाज और सारस का मिश्रण दिखते हैं। यह अक्सर पैदल चलकर शिकार करने के लिए जाने जाते हैं। सांपों को खाने के लिए खास तरीका अपनाते हैं। यह सांप को देखते ही अपने शरीर के वजन के लगभग 5 गुना बल के साथ उस पर हमला करते हैं और सांप को बचने का मौका नहीं मिलता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Which Birds Love to Eat Snakes Know About These Species and Interesting Facts Explained
इन पक्षियों का पसंदीदा खाना हैं सांप - फोटो : Adobe Stock

ब्राउन स्नेक ईगल 

अफ्रीका के कुछ इलाके में ब्राउन स्नेक ईगल पाया जाता है। यह एक बड़ा शिकारी पक्षी है। गहरे भूरे रंग के पंखों के कारण इस पक्षी को यह नाम मिला है। यह बड़े, छोटे या विषैले सांपों को खाते हैं। इनमें एडर, कोबरा और ब्लैक मांबा भी शामिल हैं। अगर सांप बहुत बड़ा होता है तो उसे फाड़ देते हैं। 

Mysterious Lake: इस रहस्यमयी झील में छिपा है अरबों का खजाना, रक्षा करता है जहरीला नाग

विज्ञापन
Which Birds Love to Eat Snakes Know About These Species and Interesting Facts Explained
इन पक्षियों का पसंदीदा खाना हैं सांप - फोटो : Adobe Stock

लॉफिंग फॉल्कन 

लॉफिंग फॉल्कन इस तरह की आवाज निकालते हैं, जिससे लगता है कि वह हंस रहे हैं। यह अमेरिका में पाए जाते हैं और पलभर में ही सांप को मार देते हैं। सांप का शिकार करने के लिए यह सबसे पहले हवा से आते हैं और झपट्टा मारते हैं। इसके बाद अपनी तेज चोंच से सांप के सिर को काट लेते हैं।

Viral News: कुतुब मीनार की दीवारों पर कपल ने लिखा- तनवीर लव नीशा, पर्यटक हुए असहज, फोटो देखकर भड़के लोग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed