फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब गजब: जानिए खुश होने पर क्यों निकलते हैं आंसू, किस आंख से पहले आता है दुःख का आंसू

Sun, 20 Mar 2022 01:47 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 20 Mar 2022 01:47 PM IST
विज्ञापन
What is the science behind tears coming from laughing eyes know from which eye comes the first tear of sorrow
जानिए अधिक खुश होने पर क्यों निकलते हैं आंसू - फोटो : istock

आपने बॉलीवुड का मशहूर गाना ‘रोते-रोते हंसना सीखो, हंसते-हंसते रोना’ तो जरूर सुना होगा, लेकिन ‘रोते-रोते हंसना और हंसते-हंसते रोने के लिए हमें सीखने की जरूरत नहीं पड़ती। हमारे साथ ऐसा अपने आप ही हो जाता है। जब भी हम बहुत ज्यादा खुश होते हैं, तो कई बार हंसते-हंसते खुद ही हमारी आंखों से आंसू छलक आते हैं जिसे लोग खुशी के आंसू भी कहते हैं। ऐसे में आपने क्या कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों और कैसे होता है?  

दरअसल, हंसना और रोना दोनों ही क्रियाएं भावनाओं की अभिव्यक्ति हैं। हंसते-हंसते रोने, यानी आंसू निकलने के पीछे दो कारण बताए जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है और आप जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है, तो आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं... साथ ही आज हम ये भी जानेंगे कि खुशी का पहला आंसू और दुःख का पहला आंसू कौन सी आंख से निकलता है।

What is the science behind tears coming from laughing eyes know from which eye comes the first tear of sorrow
जानिए अधिक खुश होने पर क्यों निकलते हैं आंसू - फोटो : istock

जैसा कि हंसते-हंसते रोने के दो कारण बताए जाते हैं। इसमें पहला कारण बताया जाता है कि जब हम खुलकर हंसते हैं, तो हमारे चेहरे की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से काम करने लगती हैं। ऐसा होने पर हमारी अश्रु ग्रंथियों से भी दिमाग का नियंत्रण हट जाता है और आंसू निकल पड़ते हैं।

What is the science behind tears coming from laughing eyes know from which eye comes the first tear of sorrow
जानिए अधिक खुश होने पर क्यों निकलते हैं आंसू - फोटो : istock

वहीं दूसरी वजह ये भी मानी जाती है कि बहुत ज्यादा हंसने की स्थिति में व्यक्ति भाव-विभोर हो जाता है। अधिक भावुक होने के कारण चेहरे की कोशिकाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है जिसके चलते आपके आंसू निकाल जाते हैं। ऐसा करके हमारा शरीर आंसुओं के जरिये हमारे तनाव को संतुलित करने की कोशिश करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
What is the science behind tears coming from laughing eyes know from which eye comes the first tear of sorrow
जानिए अधिक खुश होने पर क्यों निकलते हैं आंसू - फोटो : istock

दरअसल ये पूरी प्रक्रिया प्रत्येक व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकती है। ये संबंधित व्यक्ति की भावनाओं पर निर्भर करता है। कई लोग कम रोते हैं, तो वहीं कई लोग बहुत जल्दी भावुक हो जाते हैं। साथ ही महिला या पुरुष होने से भी इस पूरी प्रक्रिया पर फर्क आ जाता है। माना जाता है महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक भावुक होती हैं। ऐसे में महिलाओं के साथ हंसते-हंसते आंसू निकलने की संभावना अधिक पाई जाती है।

विज्ञापन
What is the science behind tears coming from laughing eyes know from which eye comes the first tear of sorrow
जानिए अधिक खुश होने पर क्यों निकलते हैं आंसू - फोटो : istock

बाल्टीमोर की मैरीलैंड यूनिवर्सिटी के मनोवैज्ञानिक रॉबर्ट प्रोवाइन के मुताबिक, कम या ज्यादा भावुक होने के पीछे मुख्य भूमिका हार्मोन की होती है। रॉबर्ट प्रोवाइन के मुताबिक, हंसने में दिमाग का जो हिस्सा सक्रिय होता है, रोने पर भी वही सक्रिय होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed