Weird Wedding Traditions: दुनिया के हर देश और शहर में शादी के कई अलग-अलग रीति रिवाजों का पालन किया जाता है। कुछ परंपराएं बेहद अजीब होती हैं तो कुछ रिवाज बेहद खास होते हैं। भारत में शादी में जूते चुराने की रस्म बेहद चर्चित है, ठीक उसी तरह रोम में ऐसी रस्म का पालन किया जाता है जिसके बारे में जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल, यहां की शादी में दुल्हन के साथ अजीब रिवाज का पालन किया जाता है।
Wedding Traditions: इस देश में दुल्हन को दूल्हे के दोस्त कर लेते हैं अगवा, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोम में शादी की रात दुल्हन का अपहरण करने का रिवाज है। दूल्हे के दोस्त ही दुल्हन को अगवा करते हैं और दुल्हन भी खुशी-खुशी उनके साथ चली जाती है। इसके बाद जब दोस्तों को फिरौती नहीं दी जाती है, तब तक दुल्हन को दूल्हे के पास नहीं जाने दिया जाता है।
रोम की शादियों में पालन किए जाने वाले इस रिवाज का नाम ब्राइड नैप्पिंग है। इसमें दूल्हे के सामने से ही दुल्हन को उठा लिया जाता है। अपहरण को असली दिखाने के लिए दूल्हे के दोस्त अपने पास हथियार भी रखते हैं। शादी में आए मेहमानों और दूल्हे के सामने से दुल्हन का अपहरण कर लिया जाता है। इसके बाद फिर दुल्हन को छोड़ने के बदले फिरौती मांगी जाती है। फिरौती मिलने के बाद ही दुल्हन को छोड़ा जाता है।
Death in Space: अंतरिक्ष में किसी की मौत हो जाए तो शव का क्या होगा? जानिए क्या कहता है नासा
Nostradamus Predictions: नास्त्रेदमस की यह भविष्यवाणी हुई सच! क्या इस साल दुनिया में मचेगी तबाही?
क्या मांगते हैं फिरौती में
रिवाज में दूल्हे के दोस्त दुल्हन को छोड़ने के बदले फिरौती मांगते हैं। सबसे खास बात यह है कि फिरौती में अधिकतर शराब की बोतलें मांगी जाती हैं या सबके सामने दूल्हे को प्यार का इजहार करना होता है। दुल्हन डांस करते हुए दूल्हे के दोस्तों के साथ चली जाती है। इसके पीछे की वजह मौज-मस्ती करना होता है।
Mission Moon: जब पहली बार चांद पर दौड़ा था चार पहिया वाहन, जानिए नासा के इस मिशन के बारे में
Time Travel: दुनिया में 400 साल पुरानी पेंटिंग हो रही वायरल, टाइम ट्रैवल को लेकर चौंकाने वाला दावा
दुनिया के कई देशों में दुल्हन को अगवा करने की प्रथा का पालन किया जाता है। कुछ देशों में दुल्हन को छोड़ने के बदले पैसे की भी डिमांड की जाती है। जब मांग पूरी नहीं होती है, तब तक दुल्हन को कैदकर रखा जाता है।