फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weird Village: दुनिया का अनोखा गांव, जहां घर के बाहर नहीं खेलते हैं बच्चे, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Mon, 03 Apr 2023 10:57 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 03 Apr 2023 10:57 AM IST
विज्ञापन
Weird Village: UK Village Where Kids Are Banned From Playing Outdoor Games Know Interesting Facts in Hindi
Weird Village of World - फोटो : Twitter

Weird Village of World: दुनिया में कई ऐसी अजीबोगरीब जगहें हैं जिनके बारे में जानकर हैरान होती है। एक ऐसी ही जगह है, जहां बच्चों को घर के बाहर खेलने की इजाजत नहीं है। यहां पर माता-पिता अपने बच्चों को घर के अंदर ही रखते हैं। यह अनोखी जगह यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) में है, जो नॉरविच में एक गांव है। इस गांव में बच्चों को बाहर खेलने के लिए नहीं जाने दिया जाता है। आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि लोग अपनों बच्चों को बाहर क्यों नहीं जाने देते हैं? 



माता-पिता के मन में हमेशा डर रहता है कि उनके बच्चे अगर बाहर गए, तो लौटकर वापस आएंगे या नहीं। यह गांव एक ऐसी जगह पर बसा है, जो बिल्कुल असुरक्षित है। यहां पर बच्चों के धरती के अंदर समाने का डर लगा रहता है। नॉरविच में स्थित अनोखे गांव का नाम थोर्प हैमलेट है। यहां पर बच्चों के बाहर जाने पर खतरा रहता है।
 

Weird Village: UK Village Where Kids Are Banned From Playing Outdoor Games Know Interesting Facts in Hindi
Weird Village of World - फोटो : iStock

गांव में क्यों रहता खतरा? 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार को इलाके की सुरक्षा के लिए कदम उठाने चाहिए। इस गांव में घर के बाहर सड़कों पर बहुत ज्यादा सिंकहोल (गड्ढे) बन चुके हैं जिसके अंदर कब कौन चला जाए कहा नहीं जा सकता है। इसकी वजह से ही लोग अपने बच्चों को घर के बाहर नहीं जाने देते हैं। 
 

Weird Village: UK Village Where Kids Are Banned From Playing Outdoor Games Know Interesting Facts in Hindi
Weird Village of World - फोटो : pixels

लोगों का कहना है कि सड़क पर लगातार सिंकहोल बढ़ते जा रहे हैं और किसी वक्त उनका घर भी उनके अंदर समा सकता है। इसकी वजह से लोग घर के बाहर निकलने में डरते हैं। उनके बगीचे का एक पेड़ अचानक गायब हो गया, तब लोगों को पहली बार सिंकहोल के बारे में पता चला। 


Aliens News: धरती पर कब्जा करने आ रहे हैं एलियंस! शख्स ने किया चौंकाने वाला दावा
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weird Village: UK Village Where Kids Are Banned From Playing Outdoor Games Know Interesting Facts in Hindi
Weird Village of World - फोटो : pixels

गांव में प्रशासन ने इस तरह के गड्ढों के किनारे तार से घेरा कर रखा है। हालांकि वहां के लोगों का कहना है कि प्रशासन को और भी उपाय करने की जरूरत है। कुछ दिनों पहले यहां पर एक 12 फीट गड्ढा हो गया था जिसके बाद गांव वालों के मन में और भी अधिक डर हो गया है।

Optical Illusion: क्या आप तस्वीर में भेड़ों के बीच छिपी बकरी को 11 सेकेंड के अंदर ढूंढ सकते हैं?

विज्ञापन
Weird Village: UK Village Where Kids Are Banned From Playing Outdoor Games Know Interesting Facts in Hindi
Weird Village of World - फोटो : pixels

लोगों को कहना है कि अगर गांव में ऐसे ही गड्ढे बनते रहे, तो इसकी वजह से उनकी बसी-बसाई जिंदगी खत्म हो सकती है। इस गांव के लोगों के लिए अचानक बनने वाले गड्ढे खतरा बन चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed