फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weird News: परिजनों के अंतिम संस्कार के राख को सूप बनाकर पीते हैं यहां के लोग, जानिए क्या है अजीबोगरीब परंपरा

Mon, 06 Feb 2023 10:20 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 06 Feb 2023 10:20 AM IST
विज्ञापन
Weird Traditions Around the World Yanomami Family of the Deceased Eats the Dead Body Drink the Ashes Soup
परिजनों के अंतिम संस्कार के राख को सूप बनाकर पीते हैं यहां के लोग - फोटो : iStock

Weird Traditions in World: दुनिया में कई परंपराओं का पालन करने वाले लोग रहते हैं। कई देशों में लोग ऐसे रीति रिवाजों का पालन करते हैं जिसके बारे में जानकर हैरान हो जाएंगे। दुनिया के अलग-अलग देशों में इंसान के अंतिम संस्कार की परंपरा भी अलग-अलग है। दक्षिण अमेरिका में एक जनजाति रहती है जो अंतिम संस्कार के समय एक अजीबगरीब परंपरा का पालन करती है। यह परंपरा इतनी अजीब है कि जानकर आपको यकीन नहीं होगा। 

दक्षिण अमेरिका में रहने यानोमानी (Yanomami) जनजाति के लोग अंतिम संस्कार से जुड़ी इस अजीबोगरीब परंपरा का पालन करते हैं। इस परंपरा में मृतक को जलाने के बाद बची राख को सूप बनाकर पीते हैं। जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह पूरी तरह से सच है। इस जनजाति के लिए ऐसा करना आम बात है। आइए जानते हैं कि यानोमानी जनजाति के लोग आखिर इस अजीबोगरीब परंपरा का पालन क्यों करते हैं? इस परंपरा से जुड़े क्या नियम हैं? 

Weird Traditions Around the World Yanomami Family of the Deceased Eats the Dead Body Drink the Ashes Soup
परिजनों के अंतिम संस्कार के राख को सूप बनाकर पीते हैं यहां के लोग - फोटो : iStock

यानोमानी जनजाति दक्षिण अमेरिका में पाई जाती है। दुनिया में इस जनजाति को यानम या सेनेमा के नाम से भी जाना जाता है। दक्षिण अमेरिका के अलावा यह जनजाति वेनेजुएला और ब्राजील के कुछ इलाकों में भी मिलती है। इस आदिवासी जनजाति की सभ्यता पश्चिमी सभ्यता से बिल्कुल अलग है। यानोमानी जनजाति के लोग अपनी संस्कृति और परंपराओं का पालन करते हैं। 
 
Weird Traditions Around the World Yanomami Family of the Deceased Eats the Dead Body Drink the Ashes Soup
परिजनों के अंतिम संस्कार के राख को सूप बनाकर पीते हैं यहां के लोग - फोटो : iStock

दक्षिण अमेरिका में पाई जाने वाली इस जनजाति में अंतिम संस्कार करने की परंपरा बेहद अजीबोगरीब है। इस परंपरा को एंडोकैनिबेलिज्म कहा जाता है जिसका पालन करने के लिए जनजाति के लोग परिजन के मृतक शख्स का मांस खाते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weird Traditions Around the World Yanomami Family of the Deceased Eats the Dead Body Drink the Ashes Soup
परिजनों के अंतिम संस्कार के राख को सूप बनाकर पीते हैं यहां के लोग - फोटो : iStock

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यानोमानी जनजाति में किसी शख्स की मौत हो जाती है, तो उसके शव को पत्तों और दूसरी चीजों से ढक कर रख दिया जाता है। 30 से 40 दिन बीत जाने के बाद वे शव को वापस लाते हैं और बचे शरीर को जला देते हैं। इसके बाद बची राख का सूप बनाकर पी जाते हैं। इस परंपरा का पालन जनजाति के लोग अपनी परंपराओं की वजह से करते हैं। 

Trending News: 63 साल की उम्र में महिला ने किया ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन, बॉडी देखकर हैरत में पड़ जाते हैं दोस्त

विज्ञापन
Weird Traditions Around the World Yanomami Family of the Deceased Eats the Dead Body Drink the Ashes Soup
परिजनों के अंतिम संस्कार के राख को सूप बनाकर पीते हैं यहां के लोग - फोटो : iStock

जानिए इस परंपरा का क्यों किया जाता है पालन

यानोमामी जनजाति के लोगों का मानना है कि किसी शख्स की मौत के बाद उसकी आत्मा की रक्षा करनी चाहिए। इस जनजाति में लोग मानते हैं कि किसी की आत्मा को तभी शांति मिलती है, जब उसके शरीर को रिश्तेदारों ने खाया हो। इसीलिए इस जनजाति के लोग अंतिम संस्कार के बाद राख को भी किसी ना किसी तरीके खा जाते हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने से शख्स को शांति मिलती है। 

Science News: वैज्ञानिकों को मिला धरती से भी बड़ा ग्रह, जहां रह सकता है इंसान, पानी होने की भी संभावना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed