Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Husband wife attitude changed as the cab ride ended they started arguing with the driver over 500 rupees

कैब का सफर खत्म होते ही बदल गया पति-पत्नी का रवैया, 500 रुपये के लिए ड्राइवर से करने लगे बहस; वीडियो वायरल

Sat, 14 Nov 2026 11:13 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 14 Nov 2026 11:13 AM IST
सार

Viral Video: ऑनलाइन कैब बुक करके सफर करना जितना आसान है, कई बार सफर खत्म होने के बाद उतना ही विवाद भी देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में महिला और पुरुष कैब ड्राइवर से किराये के पैसों को लेकर बहस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान 500 रुपये को लेकर काफी देर तक कहासुनी होती है।
 

विज्ञापन
Husband wife attitude changed as the cab ride ended they started arguing with the driver over 500 rupees
सफर के बाद 500 रुपये को लेकर शुरू हुई बहस - फोटो : एक्स@SitamarhiJila

विस्तार

आजकल ऑनलाइन कैब सर्विस लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है। कहीं जाना हो तो लोग घर बैठे ओला और उबर जैसी कंपनियों की कैब बुक कर लेते हैं। इससे न सिर्फ समय बचता है, बल्कि सफर करना भी काफी आसान हो जाता है। हालांकि, कई बार कैब का सफर खत्म होने के बाद कुछ ऐसे मामले सामने आते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कभी किराये को लेकर विवाद हो जाता है तो कभी यात्री और ड्राइवर के बीच कहासुनी शुरू हो जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें कैब ड्राइवर अपने किराये के पैसे मांगता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


सफर के बाद 500 रुपये को लेकर शुरू हुई बहस
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक महिला और पुरुष कैब ड्राइवर के साथ बहस करते नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, दोनों ने पहले कैब बुक की और सामान्य तरीके से अपना सफर पूरा किया। लेकिन मंजिल पर पहुंचने के बाद जब भुगतान की बात आई तो मामला बिगड़ गया। वीडियो में एक व्यक्ति ड्राइवर से 500 रुपये को लेकर सवाल करता सुनाई देता है। वह कहता है कि 500 रुपये देकर क्या करोगे? इस पर कैब ड्राइवर भी अपनी बात रखने की कोशिश करता है। देखते ही देखते दोनों तरफ से बहस तेज हो जाती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइवर बोला - पैसे नहीं हैं तो साफ बता दो
वीडियो में महिला और पुरुष लगातार ड्राइवर से पैसों को लेकर सवाल करते दिखाई देते हैं। इस दौरान ड्राइवर बार-बार कहता है कि अगर पैसे नहीं हैं तो साफ बोल दो। वह यह भी कहता है कि उसके साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जा सकता। बहस के दौरान ड्राइवर गुस्से में सामने वाले व्यक्ति को भिखारी तक कह देता है। वहीं, वीडियो में 'ओला वाले का पैसा खाते हो तुम लोग' जैसी बातें भी सुनाई देती हैं। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रहती है।


वीडियो देखकर यूजर्स ने कही ये बात
यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि कैब ड्राइवर भी मेहनत करके अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं। ऐसे में उनका किराया समय पर देना यात्रियों की जिम्मेदारी है। कुछ लोगों ने कहा कि अगर किसी यात्री को कैब के किराये या सर्विस से जुड़ी कोई शिकायत है तो उसे कंपनी के प्लेटफॉर्म पर दर्ज कराना चाहिए। वहीं, कुछ यूजर्स का मानना है कि सफर शुरू करने से पहले किराये और भुगतान से जुड़ी जानकारी देख लेनी चाहिए, ताकि बाद में किसी तरह का विवाद न हो। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed