Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Ganga River Looks Crystal Clear After 19 Days of Cleaning in Haridwar

19 दिन बाद खुली मां गंगा तो दिखा ऐसा नजारा, शीशे की तरह चमकता पानी देख लोग रह गए हैरान

Sat, 14 Nov 2026 10:33 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 14 Nov 2026 10:33 AM IST
सार

Viral Video: हरिद्वार में 19 दिनों तक गंगा का पानी रोके जाने के बाद नदी की सफाई की गई। अब दोबारा पानी छोड़े जाने पर गंगा का साफ और पारदर्शी पानी देखकर लोग हैरान हैं। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
 

विज्ञापन
Ganga River Looks Crystal Clear After 19 Days of Cleaning in Haridwar
शीशे की तरह चमकता दिखा गंगा का पानी - फोटो : इंस्टाग्राम@dhiru_bohara_vlog

विस्तार

नदियां किसी भी देश की पहचान और उसकी संस्कृति का अहम हिस्सा होती हैं। भारत में मां गंगा को सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि आस्था का प्रतीक माना जाता है। हर दिन लाखों श्रद्धालु गंगा में स्नान करने और पूजा-पाठ के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में गंगा को साफ रखना बेहद जरूरी है। लेकिन अक्सर लोगों की लापरवाही के चलते नदी में गंदगी देखने को मिलती है। अब हरिद्वार से मां गंगा की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान हैं। दरअसल, यहां 19 दिनों तक गंगा में पानी का बहाव रोके जाने के बाद नदी की सफाई की गई। अब दोबारा पानी छोड़े जाने के बाद गंगा का पानी इतना साफ नजर आ रहा है कि सोशल मीडिया पर इसके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन


शीशे की तरह चमकता दिखा गंगा का पानी
हरिद्वार में गंगा की सफाई के बाद कई लोगों ने अपने कैमरे में इस खूबसूरत नजारे को कैद किया है। चंचल कुमार नाम के एक व्यक्ति ने भी गंगा का वीडियो साझा किया है। इसमें वह बताते हैं कि यह कोई एआई से बनाया गया वीडियो नहीं है, बल्कि हरिद्वार में गंगा के ताजा दृश्य हैं। वीडियो में गंगा का पानी काफी साफ और पारदर्शी नजर आ रहा है। चंचल का कहना है कि पानी इतना साफ है कि करीब पांच फुट नीचे तक का हिस्सा भी दिखाई दे रहा है। उनका दावा है कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार गंगा का पानी इतना साफ देखा है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Dhiru_Bohara_vlog (@dhiru_bohara_vlog_)

विज्ञापन
विज्ञापन



175 साल पुरानी रेलवे की पटरियां भी आई थीं नजर
गंगा की सफाई के दौरान एक और दिलचस्प नजारा देखने को मिला था। नदी के अंदर से होकर गुजरने वाली अंग्रेजों के जमाने की रेलवे की पटरियां भी दिखाई दी थीं। बताया जा रहा है कि ये करीब 175 साल पुरानी पटरियां हैं। ये कोई सामान्य रेल मार्ग नहीं है, बल्कि नदी की सफाई के दौरान सामने आने वाली पुरानी संरचना है। पानी का स्तर कम होने के बाद इन पटरियों की तस्वीरें और वीडियो भी इंटरनेट पर खूब चर्चा में रहे थे।

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे ऐसी अपील
धीरू बोहारा नाम के व्लॉगर ने भी गंगा की सफाई के बाद का वीडियो साझा किया है। इसमें गंगा का पानी नीला और पारदर्शी नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि मां गंगा हमेशा ऐसी ही साफ रहनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा, 'काश! गंगा हमेशा इतनी ही साफ रहे। भगवान ऐसा ही करें।' वहीं, दूसरे यूजर ने लोगों से अपील करते हुए लिखा कि कृपया गंगा को दोबारा गंदा न करें। इन वीडियो को देखकर एक बात साफ है कि नदी की सफाई के साथ-साथ उसे साफ बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है। इसके लिए प्रशासन के प्रयासों के साथ आम लोगों की जिम्मेदारी भी अहम है। श्रद्धालु अगर पूजा सामग्री, प्लास्टिक और दूसरी गंदगी नदी में डालने से बचें, तो मां गंगा की स्वच्छता बनाए रखने में बड़ी मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed