Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Haryana Roadways Bus Rams Into Tempo Driver And Cow Killed

वीडियो: कोर्ट के सामने काल बनकर आई रोडवेज बस, टेम्पो के उड़े परखच्चे, सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Sat, 14 Nov 2026 10:48 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 14 Nov 2026 10:48 AM IST
सार

Viral Video: हरियाणा के करनाल में इंद्री कोर्ट के सामने हरियाणा रोडवेज की बस और टेम्पो के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में टेम्पो चालक रविंद्र और उसमें सवार गाय की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
Haryana Roadways Bus Rams Into Tempo Driver And Cow Killed
कोर्ट के सामने हुआ भीषण हादसा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सड़क पर चलते समय जरा-सी लापरवाही भी किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। कई बार कुछ सेकंड में ऐसा हादसा हो जाता है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती। हरियाणा के करनाल जिले से सामने आया एक ऐसा ही हादसा लोगों को हैरान कर रहा है। यहां एक तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस ने टेम्पो को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसके परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक दुर्घटना में टेम्पो चालक और उसमें सवार एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे देखकर लोग सहम गए हैं।

विज्ञापन


कोर्ट के सामने हुआ भीषण हादसा
जानकारी के मुताबिक यह हादसा करनाल जिले के इंद्री इलाके में इंद्री कोर्ट के सामने हुआ। गुढ़ा गांव का रहने वाला रविंद्र अपने टेम्पो में एक गाय को लेकर पाल कॉलोनी से नगला रोडान की तरफ जा रहा था। वह अपने रास्ते पर आगे बढ़ रहा था, तभी करनाल की तरफ से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस से उसके टेम्पो की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में रविंद्र और गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना ने आसपास मौजूद लोगों को भी झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर
इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर टेम्पो आगे बढ़ रहा होता है। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस उससे टकरा जाती है। टक्कर लगते ही टेम्पो बुरी तरह टूट जाता है। हादसे की भयावहता देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जोरदार रही होगी। वीडियो सामने आने के बाद से ही यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। लोग इस दर्दनाक हादसे को देखकर हैरानी जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बस को कब्जे में लिया
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच अधिकारी सुमित ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में गुढ़ा गांव निवासी टेम्पो चालक रविंद्र और उसमें सवार गाय की मौत हुई है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल हरियाणा रोडवेज की बस को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही बस चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed