Trending News: 63 साल की उम्र में महिला ने किया ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन, बॉडी देखकर हैरत में पड़ जाते हैं दोस्त
उन्होंने लगातार ढाई साल तक कड़ी मेहनत की और अपना वजन 30 किलो तक कम कर लिया। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर्स की तरह अपनी बॉडी बना ली जिसे देखकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं।
इलेनी को 60 साल की उम्र में जोआन मैकडोनाल्ड से जिम जाने की प्रेरणा मिली। 76 साल की उम्र में भी जोआन मैकडोनाल्ड जिम जाते हैं।
Science News: वैज्ञानिकों को मिला धरती से भी बड़ा ग्रह, जहां रह सकता है इंसान, पानी होने की भी संभावना
इलेनी ने बताया कि 70 साल की उम्र में जोआन ने बॉडी बिल्डिंग शुरू की। इसके बाद उन्होंने सोचा कि क्यों न वह भी अपने 61वें जन्मदिन से पहले ही बॉडी बिल्डिंग की शुरुआत कर दें। इलेनी ने बॉडी बनाने के साथ ही दो बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में भी शामिल हो चुकी हैं। इस समय उनकी उम्र 63 साल है।
Ajab Gajab: यहां पर अपनी ही बेटी से शादी कर लेता है पिता, हैरान कर देगी ये अजीबोगरीब परंपरा
इलेनी की बॉडी को देखकर उनके दोस्त भी हैरत में पड़ जाते हैं। उनका कहना है कि इलेनी ने अपनी उम्र को 10 साल पीछे कर लिया है। इलेनी का कहना है कि 20 साल की उम्र में उनका जितना वजन था उतना ही इस समय है। इलेनी को इंस्टाग्राम पर 28 हजार से अधिक लोग फाॅलो करते हैं।