पुलिसावालों की ट्रेनिंग के ये अजीबो-गरीब तरीके देखकर आप भौचक रह जाएंगे। यकीन नहीं तो तस्वीरों में देखिए।
ऐसे भी होती है पुलिस ट्रेनिंग, देखकर मुंह खुला रह जाएगा
2 of 8
पेंटिंग दिखाकर ट्रेनिंग
- फोटो : www.oddee.com
न्यूयॉर्क में इतिहास की पेंटिंग भी पुलिसवालों की ट्रेनिंग का हिस्सा हैं। पुलिस ने बाकायदा एक शख्स ऐमी ई. हरमन को इसलिए नौकरी पर रखा है ताकि वो नए पुलिसवालों को ऐतिहासिक तस्वीरों के माध्यम से ट्रेनिंग दे सके। ऐमी बताते हैं कि वो पुलिसवालों को तस्वीर देखने को कहते है फिर उनसे पूछते हैं कि आखिर तस्वीर में क्या चल रहा है? इससे पुलिसवालों की सोचने-समझने क्षमता बढ़ती है और नजर पैनी हो जाती है।
ऐसे भी होती है पुलिस ट्रेनिंग, देखकर मुंह खुला रह जाएगा
3 of 8
मेडिटेशन
- फोटो : www.oddee.com
पुलिस की नौकरी में तनावग्रस्त होना आम बात है। कनाडा में इसका हल निकाला गया है। ओंटारियो में मेडिटेशन को पुलिस ट्रेनिंग का हिस्सा बनाया गया है। यहां नए पुलिसवालों को स्थानीय बौद्ध मंदिरों में ले जाया जाता है और उन्हें लोटस पोजिशन में बैठकर 'ओउम्' का जाप करने को कहा जाता है।
ऐसे भी होती है पुलिस ट्रेनिंग, देखकर मुंह खुला रह जाएगा
4 of 8
चील पकड़ेगा अवैध ड्रोन
- फोटो : www.oddee.com
नीदरलैंड की पुलिस यहां अवैध तरीके से इस्तेमाल होने वाले ड्रोनों से इतनी तंग आ गई है कि उसने इसका एक अजीब हल निकाला है। पुलिस ऐसे चीलों और बाजों को ट्रेनिंग दिलवा रही है जो अवैध ड्रोन पर हमला कर उसे तहस-नहस कर सकेंगे या उसे लाकर पुलिस को सौंप देंगे। इसके एवज में जांबाज चीलों को मीट के टुकड़े से नवाजा जाएगा।
ऐसे भी होती है पुलिस ट्रेनिंग, देखकर मुंह खुला रह जाएगा
5 of 8
बच्चों को आत्मकेंद्रित करने के लिए ट्रेनिंग
- फोटो : www.oddee.com
अमेरिका के कनेक्टिकट के चेशायर में पुलिस को बच्चों को आत्मकेंद्रित करने की ट्रेनिंग दी जाती है। जो बच्चे अक्सर शोर-शराबे या हड़कंप के दौरान इधर-उधर भागने लगते हैं, गुमराह हो जाते हैं। ऐसे में पुलिसवाले उन तक पहुंचकर उन्हें शांत करने की कोशिश करते हैं।