{"_id":"6064375ea7ac03723670eed9","slug":"weird-operation-woman-opened-her-mouth-30-years-later","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"30 सालों से महिला ने नहीं खोला था अपना मुंह, सर्जरी कर डॉक्टरों ने किया ठीक","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
30 सालों से महिला ने नहीं खोला था अपना मुंह, सर्जरी कर डॉक्टरों ने किया ठीक
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Wed, 31 Mar 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली के पंजाब नेशनल बैंक में सीनियर मैनेजर के पद पर काम करने वाली महिला का अनोखा ऑपरेशन हुआ है। दरअसल, इस महिला का मुंह 30 साल से बंद था। इस महिला का मुंह एक गंभीर ऑपरेशन से खोला गया। 30 वर्षीय आस्था मोंगिया नामक इस महिला को डेढ़ महीना पहले सर गंगा राम अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में लाया गया, जहां इनका इलाज हुआ।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, ये महिला जन्मजात विकार से पीड़ित थी। उसके जबड़े की हड्डी मुंह के दोनों तरफ से खोपड़ी की हड्डी से जुड़ गई थी, जिसके वजह से वो अपना मुंह नहीं खोल पा रहीं थी। इतना ही नहीं आस्था अंगुली से अपनी जीभ को छू तक नहीं सकती थी। इतने दिनों तक ये महिला केवल तरल पदार्थ पर जिंदा थी। मुंह नहीं खोल पाने के कारण उनके दांतों में इंफेक्शन भी हो गए थे।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बता दें कि आस्था मोंगिया को ये सब परेशानी जन्म से ही थी। सबसे बड़ी दिक्कत ये थी कि उसका पूरा चेहरा ट्यूमर की खून भरी नसों से भरा हुआ था, जिसके कारण कोई भी अस्पताल सर्जरी के लिए तैयार नहीं होते थे। आस्था के परिवार वालों ने उन्हें भारत, यूनाइटेड किंगडम और दुबई के बड़े अस्पतालों में दिखाया था, लेकिन सभी ने सर्जरी से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सर गंगाराम अस्पताल के सीनियर प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर राजीव आहूजा ने बताया कि “जब हमने मरीज को देखा, तो परिवार को बताया कि सर्जरी बहुत ही जटिल (रिस्की) है और अत्यधिक रक्तस्राव से ऑपरेशन टेबल पर मौत भी हो सकती है। हमने प्लास्टिक सर्जरी, वैस्कुलर सर्जरी एवं रेडियोलॉजी विभाग की टीम बुलाई और बहुत विचार विमर्श करने के बाद इस जटिल सर्जरी को अंजाम देने का फैसला किया।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ऑपरेशन के दौरान मरीज का मुंह ढाई सेंटीमीटर खुल चुका था, जबकि एक सामान्य व्यक्ति का मुंह 4 से 6 सेंटीमीटर खुलता है। डॉक्टर राजीव आहूजा ने कहा कि मुंह की फिजियोथेरेपी एवं व्यायाम से उसका मुंह अभी और ज्यादा खुलेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।