{"_id":"6064276f8ebc3ed63c4bd456","slug":"citroen-c5-aircross-suv-india-launch-date-is-scheduled-on-april-7-citroen-c5-aircross-price-in-india-2021-citroen-c5-aircross-booking-india-citroen-c5-aircross-specifications-citroen-c5-aircross-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉन्चिंग कंफर्म: सात अप्रैल को Citroen C5 Aircross हो रही है लॉन्च, जानें इस दमदार एसयूवी के शानदार फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
लॉन्चिंग कंफर्म: सात अप्रैल को Citroen C5 Aircross हो रही है लॉन्च, जानें इस दमदार एसयूवी के शानदार फीचर्स
Wed, 31 Mar 2021 01:10 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
Citroen C5 Aircross
- फोटो : Citroen
फ्रांस की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Citroen अपनी C5 Aircross (C5 एयरक्रॉस) एसयूवी को भारत में अगले महीने लॉन्च करनेवाली है। यह कंपनी का भारतीय बाजार में पहला उत्पाद होगा। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर एलान किया है कि वह अपनी इस फ्लैगशिप एसयूवी को भारत में 7 अप्रैल को लॉन्च करेगी। इस एसयूवी की प्री-बुकिंग काफी पहले से चालू है। Citroen C5 Aircross एसयूवी की बुकिंग La Maison डीलरशिप पर 50000 रुपये की राशि देकर की जा सकती है। इसके अलावा Citroen India की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस एसयूवी की बुकिंग की जा सकती है।
Citroen C5 Aircross
- फोटो : Citroen
अभी बुकिंग पर विशेष ऑफर
Citroen C5 Aircross एसयूवी की बुकिंग पहले करने वालों खरीदारों के लिए कंपनी विशेष ऑफर की पेशकश कर रही है। एसयूवी की लॉन्चिंग से पहले इसकी बुकिंग कर वाले खरीदारों को कंपनी 5 साल / 50,000 किलोमीटर का कंप्लीमेंटरी मेंटेनेंस पैकेज मुफ्त देगी। इसके अलावा कंपनी रोड साइड असिस्टेंस के साथ 3 साल / 1 लाख किलोमीटर की वारंटी स्टैंडर्ड तौर पर दे रही है। लेकिन इस एसयूवी की बुकिंग 6 अप्रैल तक करने वाले ही इस ऑफर का लाभ उठा सकेंगे। कंपनी ने कहा है कि इस ऑफर के तहत, ग्राहकों को कार की डिलीवरी 30 जून 2021 तक कर दी जाएगी।

इंजन और पावर
Cirtoen C5 एयरक्रॉस कंपनी की प्रीमियम कार है। इसका लक्ष्य ऐसे खरीदार हैं जो कार में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की चाहत के साथ ही एक आरामदायक सवारी की चाहत रखते हैं। यह एसयूवी सिर्फ एक इंजन ऑप्शन 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ आएगी। यह इंजन 177 PS का पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। हालांकि इसके पेट्रोल वेरिएंट की अन्य देशों में बिक्री होती है।

माइलेज
ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में वायर कंट्रोल के द्वारा शिफ्ट और पार्क की सुविधा होगी। C5 एयरक्रॉस का माइलेज भी शानदार है। कंपनी का दावा है कि Cirtoen C5 एयरक्रॉस एसयूवी 18.6 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।

Citroen C5 Aircross interior
- फोटो : For Representation Only
शानदार फीचर्स
C5 एयरक्रॉस में 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और एंड्रॉइड ऑटो, फोन मिररिंग और एप्पल कारप्ले के साथ 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टी ड्राइव मोड के साथ ग्रिप कंट्रोल सिस्टम, पुश बटन / स्टार्ट / स्टॉप, पैनारोमिक सनरूफ, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हैंड्स फ्री टेलगेट, इलेक्ट्रिकली एड्जेस्टेबल ड्राइवर सीट, मल्टीपल एयरबैग, फंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। C5 पार्क असिस्ट फीचर के साथ भी आएगा जो एसयूवी को पार्क करने में आपकी मदद करेगा। C5 एयरक्रॉस खुद को चलाने में सक्षम होगा और आपको सिर्फ एक्सीलरेटर दबाना और ब्रेक लगाना होगा।