फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   russian man eye sprouted seed four months headache viral news in hindi

आंख के अंदर उग आया पौधा! 4 महीने तक सिरदर्द झेलता रहा शख्स, डॉक्टरों की भी उड़ गई नींद

Sun, 01 Nov 2026 06:38 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sun, 01 Nov 2026 06:38 PM IST
सार

रूस के साइबेरिया इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले 42 साल के मैक्सिम स्लेप्सोव के साथ यह अजीबोगरीब घटना हुई। जब डाॅक्टरों ने जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। 

विज्ञापन
russian man eye sprouted seed four months headache viral news in hindi
आंख के अंदर उग आया पौधा! 4 महीने तक सिरदर्द झेलता रहा शख्स, डॉक्टरों की भी उड़ गई नींद - फोटो : AI

विस्तार

कई बार ऐसी खबरे सामने आती हैं, जिनके बारे में जानकर हरानी होती है। अब इन दिनों रूस से एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रूस में एक शख्स करीब चार महीने तक तेज सिरदर्द और आंखों की परेशानी से जूझ रहा था। वह समझ नहीं पा रहा था कि आखिर उसके सिर में क्यों दर्द हो रहा है। साथ ही उसकी नजर भी कमजोर होती जा रही है? वह डाॅक्टरों के पास पहुंचा और आंखों की जांच के बाद ऐसा सच सामने आया, जिसने डाॅक्टरों के भी होश उड़ा दिए। शख्स की आंखों के भीतर एक पौधे का बीज था, जो अंकुरित होकर धीरे-धीरे पौधा बन रहा था। उसकी जड़ें आंखों के नाजुक भाग तक पहुंच चुकी थी। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला रूस के साइबेरिया इलाके का है। 42 वर्षीय मैक्सिम स्लेप्सोव के साथ यह अनोखी घटना हुई। उन्हें कई महीनों से सिरदर्द, आंखों में सूजन और धुंधला नजर आने से परेशानियां हो रही थीं। लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनकी आंख के भीतर एक बीज धीरे-धीरे पौधा बन रहा है
विज्ञापन


कैसे आंख के भीतर पहुंचा पौधे का बीज? 

मैक्सिम वेल्डर और प्लंबर काम करते हैं। कुछ समय पहले वह साइबेरिया के अबियिस्की इलाके में एक दोस्त से मुलाकात करने के लिए गए थे। वहां पर दोनों ने मछली पकड़ने और जंगली बेर इकट्ठा करने की योजना बनाई। इस दौरान ही उनके साथ हादसा हो गया। मैक्सिम ने बताया कि एक पेड़ की टहनी उनके चेहरे से टकराई और उनकी आंख पर लग गई। इसके बाद उनकी आंख में खुजली, दर्द और जलन होने लगी और आंख लाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पानी से आंख धोई और उन्होंने सोचा कि टहनी का कोई छोटा टुकड़ा आंख में पहुंच गया था, जिसे उन्होंने निकाल दिया है। उन्होंने इस चोट को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन पेड़ से निकला एक बेहद छोटा बीज उनकी आंख में ही रह गया। समय के साथ बीज आंख के अंदर ही अंकुरित होने लगा। 

180 की रफ्तार में दौड़ी वंदे भारत, गिलास का पानी तक नहीं हिला, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

कई महीनों होता रहा सिर दर्द

पहले मैक्सिम को लगा कि आंख की चोट अपने आप ठीक हो जाएगी। लेकिन धीरे-धीरे उनकी परेशानी बढ़ गई और आंख में लगातार सूजन रहने लगी। साथ ही देखने की क्षमता कमजोर होने लगी। उन्हें तेज सिरदर्द होने लगा। उनका कहना है कि वह काफी दूर-दराज वाले इलाके में रहते थे। इस वजह से वह तुरंत आंखों के विशेषज्ञ डॉक्टर तक नहीं पहुंच पाए। परेशानी बढ़ने पर वह याकुत्स्क शहर पहुंचे, जहां उन्होंने आंखों के एक इमरजेंसी सेंटर में डॉक्टरों को दिखाया। 


आंख के अंदर बीज ने निकाल ली थीं जड़ें 

डॉक्टरों को जांच में पता चला कि मैक्सिम की आंख के अंदर बीज अंकुरित हो चुका था और पौधे की तरह बढ़ने लगा था। इसकी जड़ करीब 3 मिलीमीटर तक बढ़ चुकी थी और आंख के सफेद हिस्से को ढकने वाली पतली झिल्ली में घुस चुकी थी। अस्पताल के मुख्य डॉक्टर इवान लुत्स्कान ने बताया कि बीज सिर्फ आंख में फंसा नहीं था, बल्कि उसमें से जड़ें भी आ चुकी थीं। जड़ें आंख के नाजुक टिश्यू तक पहुंच गई थीं।

गुलाबी साड़ी पहनकर लड़की ने बड़ी मुश्किल गाने पर लगाए शानदार ठुमके, डांस वीडियो ने इंटरनेट पर लगाई आग

ऐसे निकाला गया बीज 

आंखों की विशेषज्ञ डॉक्टर एलिजावेता कारपोवा ने लोकल एनेस्थीसिया की मदद से उस जगह को सुन्न किया, ताकि मरीज को बीज निकालने के दौरान दर्द महसूस न हो। डॉक्टर ने इंजेक्शन में इस्तेमाल होने वाली सुई की मदद से बेहद सावधानी से बीज को आंख से बाहर निकाला। डॉक्टरों ने बताया अगर यह बीज आंख के अंदर ही रहता और जड़ें बढ़ती रहतीं, तो इससे गंभीर रेशानी हो सकती थी और मरीज की आंखों की रोशनी जा सकती थी। बीज निकाले के बाद उनकी परेशानियां दूर हो गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed