फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: जब अचानक जहाज में हो गया विस्फोट, नीचे गिर गया था बच्चा, जानिए कैसे हुई थी ये घटना

Tue, 05 Apr 2022 05:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 05 Apr 2022 05:25 PM IST
विज्ञापन
Weird Facts Blast In Aeroplane And Child Fall Down Know About Accident In Hindi
जब आसमान में अचानक फट गया जहाज - फोटो : Twitter @AirCrashMayday

Weird Facts Blast In Aeroplane: वर्तमान समय में हवाई सफर करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब हवाई सफर करना लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है, क्योंकि कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचा जा सकता है। लेकिन अगर कभी आसमान में कोई हवाई जहाज किसी हादसे का शिकार होता है, तो इंसान के बचने की संभावना बेहद कम होती है। इसलिए उड़ाने भरने से पहले जहाज की सुरक्षा की जांच अच्छे से की जाती है ताकि सफर के दौरान कोई समस्या न हो।

तमाम सुरक्षा जांचों के बावजूद साल 1986 में एक ऐसा जहाज हादसा हुआ था जिसके बारे में जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 11 हजार फीट की ऊंचाई पर आसमान में अचानक जहाज के अंदर विस्फोट हो गया था जिसमें प्लेन के बीच का हिस्सा उड़ गया। इस हादसे के बाद जहाज में बैठे चार यात्री नीचे गिर गए थे जिनमें एक आठ महीने का बच्चा भी शामिल था। गोद में बैठा बच्चा अपनी मां के साथ प्लने से नीचे गिरा गया था। लेकिन गनीमत यह रही है कि प्लेन क्रैश होने से बच गया। आइए जानते हैं इस डरावने हादसे के बारे में...

Weird Facts Blast In Aeroplane And Child Fall Down Know About Accident In Hindi
जब आसमान में अचानक फट गया जहाज - फोटो : Twitter @AirCrashMayday

हादसे का शिकार होने वाला जहाज TWA फ्लाइट 840 उस समय ग्रीस के ऊपर से जा रहा था। अचानक विस्फोट के बाद जहाज में तीन फीट का छेद हो गया था। इस हादसे में चार लोग छेद से नीचे गिर गए थे। 

Weird Facts Blast In Aeroplane And Child Fall Down Know About Accident In Hindi
जब आसमान में अचानक फट गया जहाज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

हादसे में मारे गए लोगों का शव एथेंस में हादसे से लगभग 87 मील की दूरी पर बरामद किया गया था। मृतकों में एक ही परिवार के तीन लोग थे। रिपोर्ट के मुताबिक, एक दादी, पोती और पोती की बेटी मरने वालों में शामिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weird Facts Blast In Aeroplane And Child Fall Down Know About Accident In Hindi
जब आसमान में अचानक फट गया जहाज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

 एक और शख्स विस्फोट से जहाज में हुए छेद से नीचे गिर गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज में बैठे एक शख्स ने बताया है कि उसने अपने बगल में बैठे व्यक्ति को देखा, तो नहीं था। उसने बताया कि उसने महसूस किया कि हवा का प्रेशर उसे  नीचे खींच रहा है, तो उसने अपनी पत्नी की बेल्ट को पकड़ लिया था। 

विज्ञापन
Weird Facts Blast In Aeroplane And Child Fall Down Know About Accident In Hindi
जब आसमान में अचानक फट गया जहाज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

जानिए कैसे बची अन्य लोगों की जान

इस खतरनाक हादसे में चार लोगों की मौत हुई थी और बाकी अन्य 118 यात्रियों और क्रू मेंबर की जान बच गई थी। जहाज के कप्तान की सूझबूझ से बाकी यात्रियों की जान बची थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed