फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुलाकात हुई, क्या बात हुई: जब संसद में आमने-सामने टकराए शाह और चिदंबरम, तस्वीरों में देखिए क्या हुआ?

Tue, 05 Apr 2022 11:40 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 05 Apr 2022 11:40 AM IST
सार

अमित शाह अभी केंद्रीय गृह मंत्री हैं। यूपीए सरकार में पी. चिदंबरम गृहमंत्री थे। 2019 में आईएनएक्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चिदंबरम को 106 दिन तक तिहाड़ जेल में रहना पड़ा था। 

विज्ञापन
Parliament Budget Session 2022 Amit Shah and Chidambaram in Parliament Today News in Hindi
संसद परिसर में हाथ जोड़कर एक दूसरे का अभिवादन करते गृहमंत्री अमित शाह और पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम। - फोटो : अमर उजाला
आज संसद से एक तस्वीर सामने आई। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और हर कोई इसकी चर्चा करने लगा। ये तस्वीर थी पूर्व गृह एवं वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और मौजूदा गृहमंत्री अमित शाह की मुलाकात की। संसद में सत्ता और विपक्ष के नेताओं की मुलाकात अमूमन आम बात है। लेकिन ये तस्वीर कुछ खास मानी जा रही है। आइए जानते हैं क्यों?  
Parliament Budget Session 2022 Amit Shah and Chidambaram in Parliament Today News in Hindi
तस्वीर 25 जुलाई 2010 की है। गुजरात में सीबीआई ने अमित शाह को गिरफ्तार किया था। - फोटो : अमर उजाला
जब शाह गए थे जेल, चिदंबरम के पास थी कमान
मामला 2010 का है। अमित शाह गुजरात में नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्री थे। उन दिनों सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर की खूब चर्चा थी। केंद्र सरकार में यूपीए की सरकार थी। मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे और पी. चिदम्बरम गृहमंत्री। केंद्र सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दिए। सीबीआई गृहमंत्री के अधीन ही होती है। सीबीआई ने 25 जुलाई 2010 को इस मामले में अमित शाह को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी से पहले अमित शाह ने बीजेपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को झूठा और राजनीति से प्रेरित बताया था। उन्होंने कहा था कि न्यायपालिका में ये मामला टिक नहीं पाएगा। इस मामले में अमित शाह को तीन महीने तक जेल में रहना पड़ा था। उन्हें 29 अक्टूबर 2010 को जमानत मिली। लेकिन जमानत के बाद भी उनके गुजरात जाने पर पाबंदी लगा दी गई। 
Parliament Budget Session 2022 Amit Shah and Chidambaram in Parliament Today News in Hindi
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला
दो साल बाद गुजरात वापस लौटने पर पढ़ा था शेर
अमित शाह दो साल तक गुजरात से बाहर रहे। 2012 के गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें गुजरात जाने की इजाजत मिली। गुजरात वापस लौटन पर उन्होंने एक बैठक में शिरकत की। यहां उन्होंने एक शेर पढ़ा- 

मेरा पानी उतरता देख
किनारे पर घर मत बना लेना
मैं समंदर हूं
लौटकर जरूर आऊंगा...
विज्ञापन
विज्ञापन
Parliament Budget Session 2022 Amit Shah and Chidambaram in Parliament Today News in Hindi
पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम को 2019 में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। - फोटो : अमर उजाला
संयोग देखिए.... जब शाह गृहमंत्री हुए तो चिदम्बरम को जाना पड़ा जेल
वक्त बदला। 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार आ गई। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बन गए। 2019 में फिर भाजपा चुनाव जीत गई। इस बार मोदी मंत्रिमंडल में अमित शाह को गृह मंत्रालय मिला। ये संयोग ही है कि शाह के गृहमंत्री रहते आईएनएक्स मनी लॉन्ड्रिंग केस में चिदम्बरम का नाम आया। 21 अगस्त को उन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। देश के पूर्व गृह और वित्त मंत्री रहे चिदम्बरम को पूरे 106 दिन तक तिहाड़ जेल में ही रहना पड़ा था।  

मुलाकात में दोनों के बीच क्या बात हुई? 
संसद परिसर में सुबह गृहमंत्री अमित शाह प्रवेश कर रहे थे। उसी दौरान पी. चिदंबरम बाहर निकल रहे थे। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को देखकर हाथ जोड़ा और नमस्कार किया। हालांकि, दोनों के बीच कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed