आजकल सोशल मीडिया में किसी भी चीज को वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगता है। इस समय सोशल मीडिया में एक बच्चे का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्चा मम्मी से अपनी शादी के बारे में बात कर रहा है। बच्चा अपनी मम्मी को शादी के फायदे भी बता रहा है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया में इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है। मां- बेटे की बातें सुनकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
इस वीडियो में जैसे ही बच्चा शादी की बात करता है तो मां थोड़ा हैरान हो जाती हैं। इसके बाद बच्चा अपनी मां को शादी के फायदे बताने लगता है। बच्चा अपनी मां से कहता है वो मेरी सभी बातें मानेगी। आप बोलते हैं कि दही से ठंडी लग जाएगी, लेकिन वो मुझे दही दे देगी।
मां बच्चे से कहती हैं कि क्या तू मेरी लिए शादी कर रहा है, अपने लिए नहीं कर रहा है तो बच्चा कहता है, आपके पास आपके पति देव हैं। आप उनके साथ जियो, मेरे साथ क्यों जी रही हो। इसके बाद बच्चा कहता है घर में दो लड़का और दो लड़की हो जाएंगे।
इसके बाद मां कहती है, ठीक है तेरे लिए कोई लड़की देखती हूं। फिर बच्चा कहता है परिवार में तीन लोग हैं तो मजा नहीं आता है। छुपन- छिपाई भी नहीं खेल सकते हैं। चार लोग हो जाएंगे तो मजा आ जाएगा।
बच्चे ने इस वीडियो में काफी मजेदार बातें की हैं। मां- बेटे के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।