Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Viral Optical Illusion: Find out Hidden Watermelon from Illusion Image Check Your Brain IQ Test Photo
{"_id":"63397e6cb8d2b01483403479","slug":"viral-optical-illusion-find-out-hidden-watermelon-from-illusion-image-check-your-brain-iq-test-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Optical Illusion: इस तस्वीर में संतरों के बीच रखा है तरबूज, क्या आपको दिख रहा? जीनियस हैं तो खोजकर दिखाएं","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Optical Illusion: इस तस्वीर में संतरों के बीच रखा है तरबूज, क्या आपको दिख रहा? जीनियस हैं तो खोजकर दिखाएं
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 02 Oct 2022 05:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इस तस्वीर में संतरों के बीच छिपे तरबूज को खोजिए
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Optical Illusion: इंटरनेट पर आंखों को धोखा देने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें खूब देखने को मिलती हैं। इन तस्वीरों में कुछ चीजें छिपी होती हैं, लेकिन लोगों को नजर नहीं आती हैं। इन तस्वीरों में छिपी चीजों को अधिकतर लोग बहुत कोशिश करने के बाद भी नहीं खोज पाते हैं। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक बार फिर ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज (Optical Illusion Photo) को देखने के बाद अधिकतर लोगों का दिमाग घूम जाता है। इन तस्वीरों को देखने के बाद अच्छे-अच्छे लोगों को धोखा हो जाता है। इस वायरल तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन ( Optical Illusion) का बिल्कुल सटीक उदाहरण माना जा सकता है। इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में एक तरबूज छिपा हुआ, लेकिन ज्यादातर लोगों को नहीं दिख रहा है। अब आपको इस तस्वीर में संतरों के बीच छिपे तरबूज को खोजना है। आइए देखते हैं कि इस तस्वीर में तरबूज कहां पर छिपा हुआ है।
2 of 5
इस तस्वीर में संतरों के बीच छिपे तरबूज को खोजिए
- फोटो : Twitter
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में कई रहस्य छिपे होते हैं जिनके बारे में जानना बेहद मुश्किल होता है। सोशल मीडिया पर वायरल इस तरह की कई तस्वीरों में छिपी चीजों को खोजना होता है, तो वहीं कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बताती हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। तेज दिमाग वालों के लिए भी कई बार इन तस्वीरों के रहस्यों को सुलझा पाना बेहद मुश्किल काम होता है।
3 of 5
इस तस्वीर में संतरों के बीच छिपे तरबूज को खोजिए
- फोटो : Twitter
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें देखने में बेहद साधारण होती हैं, लेकिन लोगों के दिमाग को इस तरह घूमा देती हैं कि उन्हें कुछ नजर नहीं आती है। इस तस्वीर में संतरों के बीच छिपे तरबूज को खोजने का चैलेंज दिया गया है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपके पास 20 सेकेंड का समय है। अगर आप 20 सेकेंड के अंदर तरबूज को खोज लेते हैं, तो आपको जीनियस माना जाएगा। अगर आप जीनियस हैं, तो सिर्फ कुछ ही सेकेंड में तरबूज को खोज लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इस तस्वीर में संतरों के बीच छिपे तरबूज को खोजिए
- फोटो : Twitter
अगर आप किसी का आईक्यू लेवल टेस्ट करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी यह ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर बिल्कुल सटीक है। इस तस्वीर में तरबूज को संतरों के बीच रखा गया है। इस तस्वीर में तरबूज को खोजने के लिए आपको अपनी आंखों और दिमाग पर जोर डालने की जरूरत है। बताया जा रहा है कि इस तस्वीर में तरबूज को खोजने में अधिकतर लोग फेल हो चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
इस तस्वीर में संतरों के बीच छिपे तरबूज को खोजिए
- फोटो : Twitter
इंटरनेट पर वायरल तस्वीर में चारों तरफ सिर्फ संतरे ही दिख रहे हैं जिनके बीच तरबूज को इस तरह छिपाया गया है कि किसी को दिख नहीं रहा है। इन संतरों के बीच में ही तरबूज छिपा हुआ है। अगर आप अभी भी इस तरबूज को नहीं खोज पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमने तस्वीर शेयर की है जिसमें आप आसानी से तरबूज को खोज सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।