फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   viral couple falls in river making instagram reel viral video funny moment social media

रील बना रहे कपल के साथ हो गया खेला, सीधे नदी में जा गिरे दोनों, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 20 Oct 2026 06:35 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 20 Oct 2026 06:35 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि एक लड़का और लड़की नदी पर बने पुल पर खड़े होकर वीडियो बना रहे हैं। इस दौरान दोनों नदी में गिर जाते हैं।

विज्ञापन
viral couple falls in river making instagram reel viral video funny moment social media
रील बना रहे कपल के साथ हो गया खेला, सीधे नदी में जा गिरे दोनों - फोटो : instagram

विस्तार

आज कल बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक रील बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने और ज्यादा से ज्यादा लाइक्स के लिए लोग अपनी जान भी खतरे में डाल रहे हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें रील बनाने में व्यस्त एक लड़की और लड़के के साथ अचानक कुछ ऐसा होता है कि दोनों सीधे नदी में गिर जाते हैं। वीडियो देखकर लोगों को हंसी नहीं रुक रही है। लेकिन यह वीडियो देखकर सीख मिलती है कि एक छोटी की लापरवाही से जान खतरे में पड़ सकती है।

विज्ञापन


वीडियो बनाते वक्त नदी गिरा कपल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक कपल नदी के ऊपर बने प्लाटून पूल पर वीडियो बना रहा है। दोनों अपने वीडियो को बेहतर बनाने में इतने व्यस्त हैं कि आसपास किसी खतरे पर भी उनका ध्यान ही नहीं है। नदी के पास मौजूद इस जगह पर जरा सी लापरवाही भी खतरनाक साबित हो सकती थी।
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि अचानक लड़के का पैर फिसल जाता है और वह अपना संतुलन खो देता है। उसे नदी में गिरता देखकर लड़की भी खुद को संभाल नहीं पाती। वह पास में मौजूद एक व्यक्ति को पकड़कर रुकने की कोशिश करती है, लेकिन संतुलन बिगड़ जाता है और वह भी पानी में गिर जाती है। देखते ही देखते दोनों पुल से नदी में गिर जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी घटना अचानक होती है और देखने वाले भी हैरान रह जाते हैं। वीडियो में कपल की लापरवाही साफ दिख रही है। हालांकि, इस घटना के स्थान और दोनों की स्थिति को लेकर पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए नहीं पता चलता है कि आगे क्या होता है। 


दशहरा 2026: इस गुफा में आज भी रखा है रावण का शव, क्यों नहीं किया गया था अंतिम सस्कार? जानिए क्या है रहस्य
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 




किचन में लगी थी भयानक आग, महिला के लिए देवदूत बनकर पहुंचा डिलीवरी एजेंट, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल

वीडियो देख यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया गया है। इसे देखने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने कपल को सलाह दी है कि उन्हें वीडियो बनाते समय इस तरह की लापरवाही नहीं करनी है, क्योंकि जान खतरे में पड़ सकती है। कई लोगों का कहना है कि वायरल होने के लिए जान जोखिम में डालना बिल्कुल गलत है। 


.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed