Zara Hatke: दुनिया में शायद ही कोई इंसान हो जो अपराधियों को पसंद करता हो। समाज में इस तरह के लोगों से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता है, लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश हैं, जहां पर अपराधियों की पूजा की जाती है। यहांमपर लोग अपराधियों की भगवान की तरह पूजा करते हैं। आपको यह सब जानकर थोड़ा अजीबोगरीब लग रहा होगा, लेकिन यही सच्चाई है।
दरअसल, लैटिन अमेरिका के वेनेजुएला में लोग अपराधियों की पूजा करते हैं। इस देश में मर चुके अपराधियों की मूर्ति बनाकर उनकी पूजा करते हैं। स्पेनिश भाषा में इन अपराधी देवताओं को सैंटोस मैलेंड्रोस कहा जाता है। प्राचीन समय के सभी बदनाम अपराधियों की छोटी-छोटी मूर्तियों को एक स्थान पर रखा गया है जिसके दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों इन अपराधियों की पूजा की जाती है।
2 of 5
इस देश में की जाती है अपराधियों की पूजा, चढ़ाई जाती है शराब (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
वेनेजुएला में जनता के बीच इन अपराधियों की छवि रॉबिनहुड वाली रही है। यह सभी अपराधी अमीर लोगों की दौलत लूटकर गरीबों के बीच बांट देते थे। यहां पर लोग इन अपराधियों की पूजा इसलिए करते हैं, क्योंकि इन्होंने किसी की हत्या नहीं की। सिर्फ अमीरों को लूटा और गरीबों पर लुटाया।
3 of 5
इस देश में की जाती है अपराधियों की पूजा, चढ़ाई जाती है शराब (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
स्थानीय लोग मानते हैं कि मैंलेंड्रो ने अच्छा काम किया है जिसके लिए इन्हें कुछ इनाम दिया जाना चाहिए। अगर इनकी पूजा-अर्चना नहीं की जाएगी तो यह हमसे नाराज हो जाएंगे। जिस तरह से हमारे भारत में किसी मन्नत के पूरा होने पर चढ़ावा चढ़ाया जाता है ठीक उसी तरह वेनेजुएला के सैंटोस मैलेंड्रोज को भी चढ़ावा चढ़ाया जाता है।
Viral Video: मां की शादी का जोड़ा पहनकर लड़की ने सुनाई मम्मी की दर्द भरी कहानी, वीडियो देख निकल पड़ेंगे आंसू
4 of 5
इस देश में की जाती है अपराधियों की पूजा, चढ़ाई जाती है शराब (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
अगर वेनेजुएला में कोई इंसान किसी बात से परेशान है, तो वो मैंलेंड्रो से मन्नत मांगता है। काम हो जाने के बाद इन सैंटोस मैलेंड्रो को चढ़ावा में शराब चढ़ाया जाता है। लोगों की मान्यता है कि ये खुश होकर उन्हें वरदान देते हैं और उनका काम बन जाता है।
Indian Railways: भारत के पांच खूबसूरत रेलवे स्टेशन, इनके आगे बड़े-बड़े महल भी हो जाएंगे फेल
5 of 5
इस देश में की जाती है अपराधियों की पूजा, चढ़ाई जाती है शराब (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
यहां पर लोग इस बात की सलाह देते हैं कि इन अपराधियों को चढ़ावे में ज्यादा शराब नहीं दी जानी चाहिए। वरना, ये काम छोड़कर जश्न मनाने में मशगूल हो जाएंगे। बेहतर होगा कि इन्हें चखने भर के लिए बीयर दी जाए, ताकि लोगों का काम भी बन सके।