फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: अमेरिका के एक रेस्टोरेंट का अजीबोगरीब नियम, मास्क लगाने वालों को देने पड़ते हैं ज्यादा पैसे

Mon, 31 May 2021 05:32 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 31 May 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
usa strange rules of cafe people wearing masks are charged 5 dollar extra charges
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए पूरी दुनिया मास्क को बहुत जरूरी मान रही है। क्योंकि कोरोना का संक्रमण संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से ही फैल रहा है, ऐसे में मास्क ही सबसे कारगर बचाव का उपाय लगता है। अगर कोई व्यक्ति खांसता या छींकता है या फिर चिल्लाकर बोलता है, तो उसके मुंह और नाक से कई ड्रॉपलेट्स निकलकर हवा में फैल जाते हैं और इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में मास्क काफी हद तक सुरक्षा प्रदान कराता है। घातक कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत समेत कई देशों ने सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। हमारे देश के कई राज्यों में मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना भी भरना पड़ रहा है। लेकिन मास्क को लेकर अमेरिका में एक रेस्टोरेंट के मालिक ने अजीबोगरीब नियम बनाया है। रेस्टोरेंट में मास्क लगाकर आने वाले ग्राहकों को 5 डॉलर (लगभग 363 रुपये) का एक्सट्रा चार्ज चुकाना पड़ रहा है। इस नियम को लेकर रेस्टोरेंट मालिक का कहना है कि लॉकडाउन के कारण 'सामूहिक रूप से हुए नुकसान' की भरपाई के लिए  ग्राहकों को यह भुगतान करना चाहिए।

usa strange rules of cafe people wearing masks are charged 5 dollar extra charges
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, कैलिफोर्निया के मेंडोकिनो में फिडलहेड कैफे के मालिक क्रिस कैसलमैन का मानना है कि लोग समाज की बेहतरी के लिए ही मास्क पहन रहे हैं। ऐसे लोगों को 5 डॉलर का एक्सट्रा चार्ज देने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। इस एक्सट्रा चार्ज से इक्कट्ठा हुआ पैसा चैरिटी के लिए जाएगा।

usa strange rules of cafe people wearing masks are charged 5 dollar extra charges
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कैसलमैन कहते हैं, 'मुझे नहीं लगता है कि समाज की परवाह करने का दावा करने वाले मास्क पहने हुए लोगों से चैरिटी के लिए 5 डॉलर लेना कोई बड़ी रकम है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
usa strange rules of cafe people wearing masks are charged 5 dollar extra charges
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

घातक कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन से रेस्टोरेंट व्यापार काफी प्रभावित हुआ है। ऐसे में इसका असर कैसलमैन के व्यवसाय पर भी पड़ा है। लॉकडाउन से हुए नुकसान की भरपाई के लिए ऐसा कदम उठाया है।

विज्ञापन
usa strange rules of cafe people wearing masks are charged 5 dollar extra charges
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बता दें कि कैसलमैन व्यक्तिगत रूप से मास्क पहनने के पक्ष में नहीं हैं। उनका कहना है कि अधिकांश ग्राहक भी उनके जैसी ही सोच रखते हैं।कैसलमैन कहते हैं कि 'मैं उन्हें उनकी पसंद के मुताबिक निर्णय लेने की स्वतंत्रता देता हूं।' इतना ही नहीं कैसलमैन मास्क पहनने को अनिवार्य करना सरकार के 'अप्रभावी' उपायों का हिस्सा मानते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed