{"_id":"6afa9ec82e6d9cd0b30d5c1b","slug":"social-media-stunt-turns-deadly-19-year-old-killed-in-tiger-attack-2026-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टाइगर के साथ वीडियो बनाना पड़ा भारी! हमले में 19 साल के युवक की मौत, मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गिरफ्तार","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
टाइगर के साथ वीडियो बनाना पड़ा भारी! हमले में 19 साल के युवक की मौत, मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गिरफ्तार
Mon, 16 Nov 2026 12:31 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:31 PM IST
सार
Viral Video: पाकिस्तान के लाहौर में वीडियो शूटिंग के दौरान बाघ के हमले में 19 वर्षीय युवक ताहा की मौत हो गई। मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नोमान हसन और फार्म मालिक फय्याज गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
टाइगर के साथ वीडियो बनाना पड़ा भारी
- फोटो : इंस्टाग्राम@nouman.hassan1
विस्तार
सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने के लिए लोग आजकल तरह-तरह के वीडियो बनाते हैं। कई बार ये वीडियो इतने खतरनाक होते हैं कि देखने वालों की भी सांसें थम जाती हैं। कुछ लोग तो चंद लाइक्स और तारीफ के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला पाकिस्तान के लाहौर से सामने आया है। यहां एक प्राइवेट ब्रीडिंग फार्म में वीडियो शूटिंग के दौरान बाघ के हमले में 19 साल के युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पाकिस्तान के मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नोमान हसन को गिरफ्तार किया है। वहीं, ब्रीडिंग फार्म के मालिक को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
वीडियो शूटिंग के दौरान बाघ ने किया हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 11 नवंबर को लाहौर के एक निजी ब्रीडिंग फार्म में हुई। मृतक की पहचान 19 वर्षीय ताहा के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह लहना शहर के एक खेत में काम करता था। ताहा के पिता मुनीर अहमद की शिकायत के अनुसार, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नोमान हसन फार्म पर पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के मकसद से ताहा को शूटिंग में शामिल होने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
शूटिंग के दौरान हुआ बेकाबू
इसी दौरान कथित तौर पर बाघ को पिंजरे से बाहर निकाला गया। शूटिंग के बीच बाघ अचानक बेकाबू हो गया और उसने ताहा पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटें इतनी गहरी थीं कि उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
वायरल वीडियो में युवक पर झपटता दिखा टाइगर
इस घटना के बीच सोशल मीडिया पर 24 सेकंड का एक और खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक फार्म हाउस के लॉन में काली टी-शर्ट और लोअर पहने एक युवक लोहे की जंजीर और हरे डंडे की मदद से विशालकाय रॉयल बंगाल टाइगर को संभालने की कोशिश करता दिखाई देता है।
पुलिस ने इन्फ्लुएंसर और फार्म मालिक को किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए लाहौर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नोमान हसन और ब्रीडिंग फार्म के मालिक फय्याज को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही फार्महाउस को भी सील कर दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फार्म मालिक के पास बाघ जैसे खतरनाक वन्यजीव रखने का वैध लाइसेंस था या नहीं। इसके अलावा फार्म में सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए गए थे या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
