फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: दुनिया का ऐसा अनोखा पक्षी, जो कभी जमीन पर नहीं रखता पैर, जानिए इसके बारे में कुछ रोचक बातें

Mon, 03 Jan 2022 04:34 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 03 Jan 2022 04:34 PM IST
विज्ञापन
unique bird of the world hariyal bird never sets foot on the ground some interesting facts about this Bird
दुनिया का ऐसा पक्षी जो कभी नहीं रखता जमीन पर पैर - फोटो : iStock

धरती पर कई तरह के जीव-जंतु और पक्षी रहते हैं। पक्षियों को आपने पेड़ बैठे या आसमान में उड़ते हुए देखा होगा। साथ ही जमीन बैठते या दाना चुगते हुए भी आपने पक्षियों को जरूर देखा होगा, लेकिन इस दुनिया में एक ऐसा भी पक्षी है जो जमीन पर कभी अपने पैर नहीं रखना चाहता है। जी हां, हरियल नाम का ये पक्षी कभी जमीन पर पैर नहीं रखता। इस पक्षी का वैज्ञानिक नाम Treron Phoenicoptera है और ये अपना घोसला बरगद और पीपल के पेड़ों पर बना कर रहता है। हरियल पक्षी अपना घोसला घास के तिनकों और पत्तियों से बनाता है। इस पक्षी के बारे में ये भी कहा जाता है कि ये अपना घोसला घने और ऊंचाई वाले पेड़ों पर बनाना पसंद करते हैं। अगर आपने अभी तक इस पक्षी के बारे में नहीं सुना है, तो आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे खास बातें। चलिए जानते हैं... 

unique bird of the world hariyal bird never sets foot on the ground some interesting facts about this Bird
दुनिया का ऐसा पक्षी जो कभी नहीं रखता जमीन पर पैर - फोटो : istock

हरियल की शक्ल कबूतर जैसी होती है। साथ ही इस पक्षी का रंग स्लेटी और हरे रंग से मिला होता है। इसमें पीले रंग की धारियां होती हैं। इस पक्षी की चोंच मोटी और मजबूत होती है। आंखों का रंग नीला होता है और उसके चारों ओर गुलाबी घेरा होता है। इसे अंग्रेजी में ग्रीन पिजन कहते हैं यानी हरा कबूतर। 

unique bird of the world hariyal bird never sets foot on the ground some interesting facts about this Bird
दुनिया का ऐसा पक्षी जो कभी नहीं रखता जमीन पर पैर - फोटो : iStock

ये पक्षी पतझड़ या सदाबहार जंगलों के पेड़ों पर रहना ज्यादा पसंद करता है। इसे जमीन आना पसंद नहीं, इसलिए अपना सारा जीवन ये पेड़ों पर ही बिता देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
unique bird of the world hariyal bird never sets foot on the ground some interesting facts about this Bird
दुनिया का ऐसा पक्षी जो कभी नहीं रखता जमीन पर पैर - फोटो : iStock

इसकी उम्र करीब 26 वर्ष होती है और ये तीन सेंटीमीटर लंबा होता है। ये पक्षी आपको पेड़ के सबसे ऊपर के भाग पर बैठते हुए दिख जाएगा। हरियल पक्षी एक शाकाहारी पक्षी होता है और फल, पौघे के अंकुर और अनाज खाना पसंद करता है। 

विज्ञापन
unique bird of the world hariyal bird never sets foot on the ground some interesting facts about this Bird
दुनिया का ऐसा पक्षी जो कभी नहीं रखता जमीन पर पैर - फोटो : iStock

भारत के अलावा ये पक्षी पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, बर्मा, चीन आदि देशो में भी पाए जाते हैं। कहा जाता है कि ये पक्षी बहुत शर्मीला होता है। इंसान के आते ही चुप्पी साध लेता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed