फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय फिल्मों के शौकीन हैं इस देश के लोग, हर वक्त गुनगुनाते रहते हैं हिंदी गाने

Sun, 20 Oct 2019 04:11 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 20 Oct 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
Turkmenistan where Photography is banned People here watch Hindi movies a lot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां के अजीबोगरीब कानून लोगों को हैरान कर देते हैं। एक ऐसा ही देश है तुर्कमेनिस्तान, जहां कई सारी चीजें प्रतिबंधित हैं। यहां फोटोग्राफी करना सख्त मना है। यहां तक कि इस देश के नागरिकों को खुलकर बोलने की भी आजादी नहीं है। 

Turkmenistan where Photography is banned People here watch Hindi movies a lot
तुर्कमेनिस्तान - फोटो : Social media

उत्तर कोरिया की तरह ही दुनिया से कटा हुआ यह देश सबसे सूखे रेगिस्तानों में से एक है। तुर्कमेनिस्तान का 80 फीसदी हिस्सा कराकुम काले रेत वाले रेगिस्तान से ढका हुआ है। इस काले रेत वाले रेगिस्तान में महज 0.12 मिमी. ही बारिश होती है।  

Turkmenistan where Photography is banned People here watch Hindi movies a lot
तुर्कमेनिस्तान - फोटो : Social media

तुर्कमेनिस्तान को तुर्कमेनिया के नाम से भी जाना जाता है। 1991 तक यह देश सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन 27 अक्तूबर, 1991 को यह सोवियत संघ से अलग होकर एक नया राष्ट्र बन गया। इस देश के दक्षिण पूर्व में अफगानिस्तान, दक्षिण पश्चिम में ईरान, उत्तर पूर्व में उज्बेकिस्तान, उत्तर पश्चिम में कजाकिस्तान और पश्चिम में कैस्पियन सागर पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Turkmenistan where Photography is banned People here watch Hindi movies a lot
तुर्कमेनिस्तान - फोटो : Social media

तुर्कमेनिस्तान के पहले राष्ट्रपति सपरमारुत नियाजोव थे। वह एक तानाशाह की तरह उभरे थे, क्योंकि राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वह देश में अकेले ही उम्मीदवार थे। हालांकि उनके अच्छे काम को देखते हुए साल 1994 में देश के 99.9 फीसदी लोगों ने उनका कार्यकाल 10 साल करने के लिए वोट किया था। नियाजोव जब तक राष्ट्रपति रहे, देशभर में जगह-जगह इमारतों पर उनकी ही तस्वीरें और मूर्तियां नजर आती थीं। फिलहाल यहां के राष्ट्रपति गुरबंगुली हैं, लेकिन नियाजोव जैसे ही हालात यहां अभी भी हैं। 

विज्ञापन
Turkmenistan where Photography is banned People here watch Hindi movies a lot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लगभग 56 लाख की आबादी वाले इस देश में लोगों का मुख्य पेशा कृषि और पशुपालन है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां के लोगों को भारतीय फिल्में काफी पसंद हैं। वो हमेशा हिंदी फिल्मों के गाने गुनगुनाते रहते हैं। यहां के कई स्कूलों में बच्चों को हिंदी भी पढ़ाई जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed