फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के पांच सबसे महंगे हीरे, कीमत जानकर बड़े-बड़े अमीरों के भी छूट जाते हैं पसीने

Sun, 20 Oct 2019 02:42 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 20 Oct 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
Worlds most expensive and Priceless Diamonds Which cost billions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हीरा सभी रत्नों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है और यही वजह है कि इसकी कीमत भी बाकी सभी रत्नों से अधिक होती है। दुनिया में ऐसे कई हीरे हैं, जिनकी कीमत अरबों में है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही हीरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेशकीमती होने के साथ-साथ दुर्लभ भी हैं। 

Worlds most expensive and Priceless Diamonds Which cost billions
'पिंक स्टार' हीरा - फोटो : Social media

'पिंक स्टार' दुनिया के दुर्लभ हीरों में से एक है। 59.6 कैरेट का यह हीरा अंडे के आकार का है। साल 2017 में हांगकांग में हुई नीलामी में यह गुलाबी रंग का हीरा रिकॉर्ड 462 करोड़ रुपये में बिका था। यह सबसे महंगे हीरों की बिक्री का एक विश्व रिकॉर्ड था।  

Worlds most expensive and Priceless Diamonds Which cost billions
'ओपनहाइमर ब्लू' हीरा - फोटो : Social media

'ओपनहाइमर ब्लू' हीरा भी दुर्लभ हीरों में से एक है। 14.62 कैरेट के इस हीरे को साल 2016 में स्विट्जरलैंड के शहर जेनेवा के क्रिस्टी नीलामी घर द्वारा नीलाम किया गया था, जिसमें यह करीब 329 करोड़ रुपये में बिका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Worlds most expensive and Priceless Diamonds Which cost billions
'ब्लू मून' हीरा - फोटो : Social media

'ब्लू मून' नाम का यह हीरा साल 2015 में 315 करोड़ रुपये में बिका था। एक अंगूठी पर लगे इस हीरे को हांगकांग के रहने वाले जोसफ लू ने अपनी बेटी के लिए खरीदा था। इसके बाद उन्होंने हीरे का नाम ही अपनी बेटी के नाम पर 'ब्लू मून ऑफ जोसेफाइन' रख दिया। यह हीरा 12.03 कैरेट का है।  

विज्ञापन
Worlds most expensive and Priceless Diamonds Which cost billions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

14.82 कैरेट का यह हीरा दुनिया का सबसे बड़ा नारंगी हीरा है। साल 2013 में जेनेवा के क्रिस्टी नीलामी घर द्वारा इसकी नीलामी की गई थी, जिसमें यह 15.6 करोड़ रुपये प्रति कैरेट के हिसाब से बिका था। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रति कैरेट के हिसाब से बिकने वाला यह उस समय का सबसे महंगा हीरा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed