फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zara Hatke: इन देशों में सांप का खून पीते हैं लोग, क्यों नहीं होता है जहर का असर? जानिए आखिर क्या है वजह

Wed, 09 Apr 2025 05:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 09 Apr 2025 05:42 PM IST
सार

Zara Hatke: चीन, वियतनाम, हॉन्गकॉन्ग और इंडोनेशिया में स्नेक वाइन काफी प्रसिद्ध है। चीन में लोग मानते हैं कि सांप के खून में ऐसी चीज होती है, जिससे यौन क्षमता बढ़ती है। साथ ही त्वचा के लिए भी अच्छी होती है और जवान रखती है।

विज्ञापन
Why people in China drink snake blood Know interesting facts kis desh ke log saanp ka khoon peete hain
इन देशों में सांप का खून पीते हैं लोग - फोटो : Freepik

Zara Hatke: सांप की गिनती दुनिया के सबसे जहरीले जीवों में की जाती है। धरती पर किंग कोबरा, करैत और ब्लैक माम्बा समेत कई ऐसे जहरीले सांप हैं। इनके जहर से इंसान की कुछ मिनट में ही मौत हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के कई इलांकों में लोग सांप का खून पीते हैं। इसके साथ ही नसे के लिए सांप से शरीर पर कटवाते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात है कि कई दवाओं में भी सांप के जहर का इस्तेमाल किया जाता है। दुनिया के कई देशों में लोग सांप के खून को पीते हैं। 



चीन, वियतनाम, हॉन्गकॉन्ग और इंडोनेशिया में स्नेक वाइन काफी प्रसिद्ध है। चीन में लोग मानते हैं कि सांप के खून में ऐसी चीज होती है, जिससे यौन क्षमता बढ़ती है। साथ ही त्वचा के लिए भी अच्छी होती है और जवान रखती है। सदियों से सांप से त्वचा रोग का इलाज होता है जिसका इतिहास पुराना है। 
 

Why people in China drink snake blood Know interesting facts kis desh ke log saanp ka khoon peete hain
इन देशों में सांप का खून पीते हैं लोग - फोटो : Freepik

100 ईसा पहले इसका जिक्र मिलता है। इंडोनेशिया में त्वचा की गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सांप की त्वचा का लेप की तरह इस्तेमाल किया जाता था। वहां पर सेना के खाने में सांप का खून शामिल हैं। सैनिकों को सांप का खून और मांस दिया जाता है। 
 

Why people in China drink snake blood Know interesting facts kis desh ke log saanp ka khoon peete hain
इन देशों में सांप का खून पीते हैं लोग - फोटो : Freepik

सांप का खून पीने वाला बहादुर और ताकतवर होता है

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया की कई जनजातियों में दशकों से सांप का खून पीने की परंपरा चल रही है। लैटिन अमेरिका और दुनिया के कुछ इलाकों में रहने वाली जनजातियां सांप के खून को बहादुरी से जोड़कर देखती हैं। ऐसा माना जाता है कि जो जितना खून पीता है वो उतना ही बहादुर और ताकतवर होता है। 

Video: हाथी ने शेरनी पर किया अचानक हमला, फिर बच्चों को देखकर किया कुछ ऐसा, लोग बोले- इंसानों को सीखना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
Why people in China drink snake blood Know interesting facts kis desh ke log saanp ka khoon peete hain
इन देशों में सांप का खून पीते हैं लोग - फोटो : Freepik
क्या कहता है विज्ञान? 

न्यू साइंटिस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सांप के खून में फैटी एसिड्स जैसी कई तरह की चीजें पाई जाती हैं। यह हृदय के लिए अच्छी मानी जाती हैं। वैज्ञानिकों ने सांप के ब्लड प्लाजमा को चूहे में ट्रांसफर किया, तो पाया कि पहले के मुकाबले उनका हृदय अच्छे तरीके से काम कर रहा था। लेकिन प्लाजमा ट्रांसफर का तरीका इंसानों पर भी कारगर है, यह कहा नहीं जा सकता है। 

Ajab Gajab: दुबई की सड़कों पर शख्स ने किया गजब का प्रयोग, नतीजा देखकर नहीं होगा भरोसा



 
विज्ञापन
Why people in China drink snake blood Know interesting facts kis desh ke log saanp ka khoon peete hain
इन देशों में सांप का खून पीते हैं लोग - फोटो : Freepik

सांप का खून पीने से क्यों नहीं मरते हैं लोग? 

सांप का खून पीने से लोगों की मौत नहीं होती है। इसकी वजह यह है कि सांप के खून में जहर नहीं होता है। शरीर के एक विशेष हिस्से में सांप जहर को इकट्ठा करते हैं, जिसे ग्रंथि कहा जाता है, जो खून को जहर से अलग रखती है। इसीलिए सांप के काटते वक्त उसकी ग्रंथि उसके दांतों के जरिए जहर को बाहर निकाल देती है और काटने वाले के खून में जहर पहुंच जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed