Baba Vanga Predictions in Hindi: बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। उनकी ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। उन्होंने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं, जो बिल्कुल सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा का जन्म बुल्गारिया में साल 1911 में हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
Baba Vanga Predictions: क्या धरती पर जल्द आने वाली है तबाही? बाबा वेंगा की इन भविष्यवाणियों ने दुनिया को डराया
Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। उन्होंने दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। बाबा वेंगा ने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं।
बाबा वेंगा ने साल 2025 में भीषण भूकंप आने की भविष्यवाणी की थी, जो हाल ही में सच साबित हुई है। बीते दिनों म्यांमार में भयानक भूकंप आया था जिसनें तबाही मचा दी। इस प्राकृतिक आपदा में तीन हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है।
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि साल 2025 में मानवता के अंत की शुरुआत हो जाएगी। उनका दावा है कि यह समय के साथ नैतिक, सामाजिक और मानसिक पतन में बदल जाएगा। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 3797 में इंसानों को धरती छोड़ना पड़ेगा, क्योंकि तब तक धरती रहने लायक नहीं बचेगी। उनका कहना था कि सन् 5079 तक मानव सभ्यता खत्म हो जाएगी।
Haunted Island: वो भूतिया आइलैंड, जहां जिंदा जला दिए गए थे 1.60 लाख लोग, रहस्य जानने गए लोग भी नहीं आए वापस
यूरोप में शुरू होगा युद्ध
बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि यूरोप में साल 2025 में एक बड़ा संघर्ष छिड़ेगा, जिससे महाद्वीप की आबादी में भारी कमी होगी। इससे राजनीतिक और सामाजिक अस्थिरता बढ़ेगी। रूस-यूक्रेन युद्ध और उसके प्रभावों को देखकर यह भविष्यवाणी लोगों को डरा रही है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस युद्ध से पूरे यूरोपीय संघ की स्थिरता खतरे में पड़ सकती है।
Zara Hatke: इन देशों में सांप का खून पीते हैं लोग, क्यों नहीं होता है जहर का असर? जानिए आखिर क्या है वजह
दुनिया में आर्थिक संकट
बाबा वेंगा ने दुनिया में आर्थिक संकट आने को लेकर चेताया था। उन्होंन कहा था कि दुनिया की अर्थव्यवस्था हिल सकती है। वैश्विक बैंकिंग संकट, मुद्रास्फीति, और बेरोजगारी की बढ़ती दरें भविष्यवाणी के संकेत हो सकते हैं। विश्व बैंक जैसी संस्थाएं भी वैश्विक मंदी की चेतावनी दी हैं।