फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Time Travel: टाइम ट्रैवेल की हैरान करने वाली कहानी, 1958 से पहुंच गया 2050 में, शख्स का चौंकाने वाला दावा

Wed, 27 Dec 2023 02:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Dec 2023 02:14 PM IST
विज्ञापन
time travel bizarre story man claiming he was from 1950 went to 2050 in ukraine 2006 arrest
time travel bizarre story - फोटो : iStock

Time Travel: दुनिया में टाइम ट्रैवलर को लेकर काफी लंबे समय से चर्चा चल रही है। कई ऐसी हॉलीवुड फिल्में भी बनाई चुकी हैं। इनमें बेहद अनोखे अंदाज में समय यात्रा को दिखाया गया है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या आखिर सच में कोई समय यात्रा कर सकता है? भविष्य में क्या समय यात्रा के लिए कोई टाइम मशीन बनाई जा सकती है? काफी लंबे समय से वैज्ञानिकों को समय यात्रा की अवधारणा रोमांचित कर रही है। 



मशहूर वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने सन 1905 में सापेक्षतावाद नाम का एक सिद्धांत दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि ब्रह्मांड में टाइम और स्पेस चादर के रूप में एक-दूसरे से जुड़े हैं। आइंस्टीन के सिद्धांत के मुताबिक, गुरुत्वाकर्षण बल के प्रभाव की वजह से यह चादर नीचे की तरफ मुड़ती है जिससे रेखा में बदलाव नजर आता है। वर्तमान समय के वैज्ञानिकों ने इसी सिद्धांत के आधार पर समय यात्रा करने के कई तरीकों की खोज की है, जिनका इस्तेमाल करके समय यात्रा की जा सकती है। 
 

time travel bizarre story man claiming he was from 1950 went to 2050 in ukraine 2006 arrest
time travel bizarre story - फोटो : istock

कई लोग मानते हैं कि टाइम ट्रैवलिंग संभव है, लेकिन इसका सबूत क्या है? दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो समय यात्रा करने का दावा करते हैं। आज हम आपको एक ऐसी शख्स की कहानी बताते हैं, जिसने अजीबोगरीब दावा किया था। इस शख्स के दावे ने लोगों सोचने पर मजबूर कर दिया था। शख्स का कहना है कि वह कम से कम 81 साल पहले की दुनिया से आया है, तो वहीं 27 साल आगे की दुनिया में चला गया। 
 

time travel bizarre story man claiming he was from 1950 went to 2050 in ukraine 2006 arrest
time travel bizarre story - फोटो : istock

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स का नाम सर्गेई पोनोमारेंको है। साल 2006 की यह बात है। यूक्रेन की राजधानी कीव में इस शख्स ने अधिकारियों को बताया कि वह साल 1958 से लौटकर आया है। लोगों ने सोचा कि यह शख्स झूठ बोल रहा है या पागल है। शख्स ने पुराने जमाने के कपड़ पहने हुए खे और गले में पुराने जमाने का कैमरा लटकाया था। यह देखकर लोगों का दिमाग घूम गया। आगे जाकर मामला और पेचीदा हो गया। 

Trending: लाखों साल पहले खो गई थी ऑस्ट्रेलिया की ये कॉलोनी, जहां रहते थे हजारों लोग, वैज्ञानिकों ने खोज निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
time travel bizarre story man claiming he was from 1950 went to 2050 in ukraine 2006 arrest
time travel bizarre story - फोटो : istock

1932 से साल 2006 में आ गया 

शख्स ने कहा कि वह साल 1932 से साल 2006 में आ गया है। उसने सबूत के तौर पर कुछ दस्तावेज दिखाए, जो साल 1950 के थे। उस समय वह सिर्फ 25 साल का था और उसने अपने कैमरे में खीची हुई एक फोटो भी दिखाई। इस फोटो में उसी प्रेमिका भी थी। इसके साथ ही उसने एक यूएफओ की भी फोटो दिखाई। उसने बताया कि इस फोटो को खींचने के बाद उसको भविष्य में ले आया गया। 

Viral: जानिए कहां है सबसे रहस्यमयी पहाड़ी, खिंचे चले जाते हैं लोग, हर साल हो जाती है 100 लोगों की मौत!
 

विज्ञापन
time travel bizarre story man claiming he was from 1950 went to 2050 in ukraine 2006 arrest
time travel bizarre story - फोटो : Pixabay

सोच में पड़ गए अधिकारी

 सर्गेई पोनोमारेंको की बात पर पहले किसी ने भरोसा नहीं किया है। हालांकि बाद में पता चला कि इस नाम का एक शख्स 1958 में लापता हो गया था। इसके बाद अधिकारियों ने उसकी प्रेमिका खोजा जिसकी उम्र 70 साल निकली। प्रेमिका ने बताया कि उसका प्रेमी अचानक लापता हो गया था। शख्स के पास साल 2050 यानी भविष्य की तस्वीर भी थी, जिसमें वो बूढ़ा नजर आ रहा था। जब उसने डॉक्टर को दिखाया गया तो रातोंरात गायब हो गया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed