Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Porter Refuses to Carry 25 Kg Parcel Upstairs Customer Argument Goes Viral

25 किलो की बोरी लेकर फ्लोर पर आने से पोर्टर ने किया मना, ग्राहक बोला- नहीं सुनना फालतू ज्ञान, फिर जो हुआ...

Thu, 12 Nov 2026 04:57 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 12 Nov 2026 04:57 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 25 किलो का सामान घर तक पहुंचाने को लेकर पोर्टर और ग्राहक के बीच बहस हो जाती है। ग्राहक सामान ऊपर पहुंचाने की जिद करता है, जबकि पोर्टर नीचे आकर ऑर्डर लेने की बात कहता है। इस घटना पर इंटरनेट यूजर्स की राय भी बंटी हुई है।
 

विज्ञापन
Porter Refuses to Carry 25 Kg Parcel Upstairs Customer Argument Goes Viral
25 किलो का सामान ऊपर पहुंचाने से पोर्टर ने किया मना - फोटो : इंस्टाग्राम@ rghuviirsinh777

विस्तार

ऑनलाइन सामान मंगाने की सुविधा ने लोगों का काम काफी आसान कर दिया है। अब घर बैठे ही खाने-पीने से लेकर भारी सामान तक ऑर्डर किया जा सकता है। ऐसे में डिलीवरी करने वाले राइडर्स की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। कई बार ग्राहक डोर स्टेप डिलीवरी का मतलब यह समझ लेते हैं कि सामान किसी भी मंजिल पर उनके घर के दरवाजे तक पहुंचाया जाएगा। लेकिन जब सामान का वजन ज्यादा हो, तो डिलीवरी करने वाले की परेशानी समझना भी जरूरी है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 25 किलो का ऑर्डर ऊपर पहुंचाने को लेकर ग्राहक और पोर्टर के बीच जमकर बहस हो जाती है।

विज्ञापन


25 किलो का सामान ऊपर पहुंचाने से पोर्टर ने किया मना
वायरल वीडियो में एक पोर्टर सर्विस वाला 25 किलो का सामान लेकर ग्राहक के घर पहुंचता है। यहां ग्राहक की तरफ से उससे सामान ऊपर फ्लोर पर पहुंचाने के लिए कहा जाता है। इस पर पोर्टर वाला साफ मना कर देता है। उसका कहना है कि डोर स्टेप डिलीवरी का मतलब यह नहीं है कि वह 25 किलो की बोरी लेकर सीढ़ियां चढ़ता हुआ ऊपर तक आएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की होती है बहस
इस बात पर महिला और उसका पति पोर्टर से बहस करने लगते हैं। वे कहते हैं कि अगर सामान ऊपर नहीं पहुंचा सकते तो ऑर्डर नहीं लेना चाहिए था। साथ ही उनका कहना होता है कि वे नीचे आकर सामान नहीं लेंगे। दूसरी तरफ पोर्टर भी अपनी बात पर अड़ा रहता है। वह कहता है कि अगर उसे पहले पता होता कि 25 किलो का सामान ऊपर लेकर जाना पड़ेगा, तो वह यह राइड ही नहीं लेता। उसका कहना है कि 150 रुपये में किसी ने उसे खरीदा नहीं है।

 ग्राहक पर लगाया पेमेंट को लेकर झूठ बोलने का आरोप
बहस के दौरान ग्राहक पोर्टर पर पेमेंट को लेकर झूठ बोलने का आरोप भी लगाता है। इस पर पोर्टर सफाई देते हुए कहता है कि उसने ऐसा कभी नहीं कहा कि वह सामान पहुंचा चुका है और ग्राहक पेमेंट कर दे। वह ग्राहक को फालतू ज्ञान नहीं देने की बात कहता सुनाई देता है। इस बीच पोर्टर उस व्यक्ति को फोन भी करता है, जिसने यह ऑर्डर भेजा था। फोन पर दूसरी तरफ से भी सामान ऊपर पहुंचाने की बात कही जाती है, लेकिन पोर्टर इसके लिए तैयार नहीं होता। आखिरकार वह अपनी बात पर कायम रहता है और ग्राहक की तरफ से कोई व्यक्ति नीचे आकर 25 किलो का सामान ले जाता है। वीडियो के अंत में पोर्टर कहता है कि राइडर्स ने खुद ही अपनी हालत खराब कर रखी है।


 वीडियो पर यूजर्स की अलग-अलग राय
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स का कहना है कि डिलीवरी के लिए पैसे दिए जाते हैं, इसलिए राइडर को सामान दरवाजे तक पहुंचाना चाहिए। वहीं, कई लोग पोर्टर के समर्थन में उतर आए हैं। उनका कहना है कि 25 किलो का सामान लेकर सीढ़ियां चढ़ना आसान नहीं है। जब घर में दूसरे लोग भी मौजूद थे, तो किसी को नीचे आकर सामान ले लेना चाहिए था। कुछ यूजर्स का मानना है कि दोनों मिलकर भी सामान ऊपर पहुंचा सकते थे। फिलहाल इस वीडियो ने डोर स्टेप डिलीवरी और राइडर्स की जिम्मेदारी को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed