फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   world most mysterious mountain mont blanc image and video viral on social media

Viral: जानिए कहां है सबसे रहस्यमयी पहाड़ी, खिंचे चले जाते हैं लोग, हर साल हो जाती है 100 लोगों की मौत!

Tue, 26 Dec 2023 05:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 26 Dec 2023 05:27 PM IST
सार

दुनिया में कई रहस्यमयी झीलें और पहाड़ियां हैं। मोंट ब्लैंक आल्प्स में भी एक ऐसी ही पर्वत श्रृंखला है। यह फ्रेंन्च-इटैलियन सीमा पर स्थित है और स्विट्जरलैंड तक फैली है।

विज्ञापन
world most mysterious mountain mont blanc image and video viral on social media
World Most Mysterious Mountain - फोटो : Twitter@earthcurated

विस्तार

World Most Mysterious Mountain: दुनिया में कई रहस्यमयी झीलें और पहाड़ियां हैं। मोंट ब्लैंक आल्प्स में भी एक ऐसी ही पर्वत श्रृंखला है। यह फ्रेंन्च-इटैलियन सीमा पर स्थित है और स्विट्जरलैंड तक फैली है। यहां पर प्रतिवर्ष औसतन 100 लोगों की जान जाती है। कई रिपोर्ट्स में इस तरह का दावा किया गया है। कुछ लोगों का कहना है कि इस पहाड़ी पर चढ़ना मौत को बुलावा देना है। इसके बावजूद आखिर में ऐसा क्या है, जो  हजारों लोग इसकी तरफ खींचे चले आते हैं। अगर इस पहाड़ी को रहस्यमयी पहाड़ी कहना कोई गलत नहीं है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर  @earthcurated नाम के यूजर ने एक तस्वीरे शेयर की है। इसमें पहाड़ी बर्फ की मोटी सफेद चादर से ढकी हुई दिखाई दे रही है। उस पर पड़ रही सूरज की रोशनी उसकी खूबसूरत को और बढ़ा रही है। इस तस्वीर में आप तीन लोगों को बर्फ पर चलते हुए देख सकते हैं।  
विज्ञापन


मोंट ब्लैंक पहाड़ी से संबंधित एक वीडियो भी @pure_love1V1 नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है। इस पर कैप्शन में बताया गया है कि ‘जिनेवा से फ्रेन्च आल्प्स से होते हुए शैमॉनिक्स-मोंट-ब्लैंक के स्की रिसॉर्ट तक सुंदर सड़क। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस वीडियो में पहाड़ी की सुंदरता को आप देख सकते हैं। बर्फ से ढके पहाड़ और पेड़ प्राकृतिक सुदंरता को दिखाते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोंट ब्लांक दुनिया का तीसरा सबसे अधिक देखा जाने वाला प्राकृतिक दृश्य है। 

Trending: लाखों साल पहले खो गई थी ऑस्ट्रेलिया की ये कॉलोनी, जहां रहते थे हजारों लोग, वैज्ञानिकों ने खोज निकाला

 

मोंट ब्लैंक पर्वत श्रृंखला की सुंदरता को देखने के लिए हर साल हजारों लोग यहां पहुंचते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आल्प्स और पश्चिमी यूरोप की सबसे ऊंची चोटी है और काकेशस पर्वत के बाहर यूरोप का सबसे ऊंचा पर्वत है। मोंट ब्लांक ता मतलब होता है ‘व्हाइट माउंटेन’ और यह पूरे साल बर्फ से ढका रहता है। मोंट ब्लांक करीब 15,780 फीट ऊंचा है।

NASA: धरती की तरह हैं 17 और दुनिया, जहां पर मौजूद है पानी, नासा के शोध में पहली बार चौंकाने वाला खुलासा

एक रिपोर्ट में लोगों के हवाले से बताया गया है कि मोंट ब्लांक दुनिया का सबसे खतरनाक पर्वत है। इसमें कहा गया है कि तकनीकी कठिनाई की वजह नहीं है, बल्कि गैरजिम्मेदार पर्यटकों की वजह से है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed