फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: आतंकी हमले के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पुंछ दौरा; भजनलाल सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज

Wed, 27 Dec 2023 07:03 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 27 Dec 2023 07:03 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 December 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पुंछ में सैन्य वाहनों पर आतंकी हमले के मद्देनजर उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज घाटी आएंगे। वहीं, राजस्थान की नई भजनलाल शर्मा सरकार का नया मंत्रिमंडल बुधवार को शपथ ले सकता है। हालांकि सरकार की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर में आज भी घना कोहरा छाया हुआ है। कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम है। मौसम विभाग ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 December 2023 Updates On Amar Ujala
Rajnath Singh - फोटो : Social Media

हालात का जायजा लेने आज घाटी आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
पुंछ में सैन्य वाहनों पर आतंकी हमले के मद्देनजर उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज घाटी आएंगे। वे राजोरी-पुंछ का दौरा कर धरातल पर हालात की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही सेना की ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में भी जानकारी हासिल करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 December 2023 Updates On Amar Ujala
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा कल दिल्ली जाएंगे। - फोटो : अमर उजाला

भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज
प्रदेश की नई भजनलाल शर्मा सरकार का नया मंत्रिमंडल बुधवार को शपथ ले सकता है। हालांकि सरकार की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन राजभवन में शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शपथ ग्रहण में 22 से 25 मंत्री शपथ ले सकते हैं और इनमें 8 से 10 मंत्री ओबीसी से होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 December 2023 Updates On Amar Ujala
सुबह के समय खेतों में छाया कोहरा।

दिल्ली-एनसीआर में आज भी छाया है घना कोहरा
दिल्ली-एनसीआर में आज भी घना कोहरा छाया हुआ है। कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम है। मौसम विभाग ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कल भी मौसमी बदलाव के कारण दिल्ली में मंगलवार को भी घना कोहरा छाया रहा। आईजीआई एयरपोर्ट समेत दिल्ली के दूसरे कई इलाकों में सुबह तीन घंटे दृश्यता शून्य रही। प्रादेशिक मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 December 2023 Updates On Amar Ujala
मुठभेड़ खत्म होने के बाद जश्न के मूड में जवान - फोटो : अमर उजाला

पुंछ हमले में 15 और संदिग्ध हिरासत में
पुंछ में छह दिन पहले सैन्य वाहनों पर हुए आतंकी हमले के मामले में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को 15 और लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस बीच पुंछ दौरे से लौटे सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू से मिलकर उन्हें पूरी रिपोर्ट सौंपी। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed